• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Shallow penetration ke fayde,- शैलो पेनिट्रेशन के फायदे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Shallow penetration ke fayde,- शैलो पेनिट्रेशन के फायदे
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

अधिकतर महिलाओं को पहली बार सेक्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। मगर सेक्स के दौरान प्लेजर को भूलकर दर्द के बारे में सोचना सेक्सुअल लाइफ के लिए नुकसानदायक साबित होने लगता है

महिलाओं को अक्सर पेनिट्रेटिव सेक्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। हांलाकि ये दर्द कई कारणों से हो सकता है। मगर सेक्स के दौरान प्लेजर को भूलकर दर्द के बारे में सोचना सेक्सुअल लाइफ के लिए नुकसानदायक साबित होने लगता है। अधिकतर महिलाओं को पहली बार सेक्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। मगर धीरे धीरे सेक्स पोज़िशंस को बदलने और फोरप्ले करने से इस समस्या को सुलझाया जा सकता है। जानते हैं कि कैसे शैलो पेनिट्रेशन को अपनाकर पेनफुल सेक्स से बचा जा सकता है।

महिलाओं को पेनफुल सेक्स का सामना क्यों करना पड़ता है

इस बारे में सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर सीमा आनंद बताती हैं कि वेजाइना एक सीधी टयूब के समान नहीं है। योनि में एक बेण्ड यानि झुकाव आता है, जिससे सेक्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए कुछ ऐसी पोज़िशंस को अपनाएं, जिससे वेजाइना थोड़ा सा सीधा हो सके और दर्द से राहत मिल पाएं। इसके अलावा ल्यूब्रिकेंटस की मदद से भी पेनफुल सेक्स की समस्या को सुलझाया जा सकता है। अधिकतर महिलाओं को अपने जीवनकाल में पेनफुल सेक्स का सामना करना पड़ता है। सीमा आनंद बताती हैं कि ये दर्द केवल योनि तक सीमित नहीं रहता है बल्कि कहीं न कहीं दिमाग में बैठ जाता है।

Sex mei pain kyu hota hai
महिलाएं सेक्स से पहले दर्द के बारे में सोचने लगती हैं। इससे उनकी माइंड में प्रैशर बनने लगता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

शैलो पेनिट्रेशन किसे कहते हैं

सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर सीमा आनंद के अनुसार महिलाएं सेक्स से पहले दर्द के बारे में सोचने लगती हैं। इससे उनकी माइंड में प्रैशर बनने लगता है, जिससे योनि और टाइट हो जाती है। ऐसे में प्रवेश प्रणाली में बदलाव लाकर इस दर्द से बचा जा सकता है। इसके लिए ल्यूब लगाकर वेजाइना के बेंण्ड के पास आकर रूक जाएं यानि डीप पेनिट्रेशन न करें। इस विधि को शैलो पेनिट्रेशन कहा जाता है।

इसके अलावा दोनों हाथों से मुट्ठी बनाकर वेजाइना के आसपास रख ले। इससे वेजाइना के अंदर जाने को नियंत्रित किया जा सकता है। शैलो पेनिट्रेशन की मदद से धीरे धीरे महिलाएं मेंटली मज़बूत बनने लगती है। इससे डीप पेनिट्रेशन में मदद मिलती है और पेनफुल सेक्स का समाधान होने लगता है।

इन सेक्स टिप्स की मदद से पेनफुल सेक्स से बचा जा सकता है

1. ल्यूब्रिकेंट का प्रयोग करें

पेनफुल सेक्स से बचने के लिए ल्यूब का अवश्य प्रयोग करें। इससे पेनिट्रेशन आसान हो जाता है। इसके लिए दोनों पार्टनर्स को ल्यूब का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि महिलाओं में सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से बचा जा सके। सेक्स के दौरान नेचुरल ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल करे। इससे एलर्जी के खतरे से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

इन 5 कारणों से सेक्स के दौरान और बाद में हो सकता है आपकी मांसपेशियों में खिंचाव

2. शैलो पेनिट्रेशन अपनाएं

शुरूआत में अक्सर पेनफुल सेक्स के कारण प्लेजर की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में शैलो पेनिट्रेशन की मदद लें। इसके लिए वेजाइना में डीप जाने की बजाय, जहां तक पेन न हो, वहीं तक इंसर्ट करे। इससे दर्द से बचा जा सकता है। इस दौरान दोनों हाथों को वेजाइना के पास टिकाकर रखें, ताकि दर्द को नियंत्रित किया जा सके।

orgasm milna kathin hai.
शुरूआत में अक्सर पेनफुल सेक्स के कारण प्लेजर की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में शैलो पेनिट्रेशन की मदद लें। चित्र: एडॉबीस्टॉक

3. तकिए को कमर के नीचे रखें

सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर सीमा आनंद बताती हैं कि मिशनरी पोजीशन की मदद से पेनिट्रेशन के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए तकिए को कमर के नीचे टिकाकर आरामदायक पोज़िशन में आएं और फिर ल्यूब का प्रयोग करें और शैलो पेनिट्रेशन से शुरूआत करें।

4. जल्दबाज़ी से बचें

पेनिट्रेशन के लिए जल्दबाज़ी करना दर्द का कारण बनने लगता है। दरअसल वेजाइना में अप्स एंड डाउन महसूस होने लगते हैं। ऐसे में योनि में डीप पेनिट्रेशन दर्द का कारण साबित होती है। जहां तक खुद को रिलैक्स महसूस करें, वहीं तक पेनिट्रेट करें।

ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों से सेक्स के दौरान और बाद में हो सकता है आपकी मांसपेशियों में खिंचाव

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.