• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Akshaya Tritiya 2024: नवग्रह शांति के लिए शुभ दिन है अक्षय तृतीया, इन चीजों का करें दान

bareillyonline.com by bareillyonline.com
9 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Akshaya Tritiya 2024: नवग्रह शांति के लिए शुभ दिन है अक्षय तृतीया, इन चीजों का करें दान
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

अक्षय तृतीया पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़े, काला चना, जूते-चप्पल, छाता, काला तिल दान करना चाहिए। साथ ही सरसों का तेल, अन्न, धन का दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 09 May 2024 12:52:38 PM (IST)

Updated Date: Thu, 09 May 2024 01:48:20 PM (IST)

Akshaya Tritiya 2024: नवग्रह शांति के लिए शुभ दिन है अक्षय तृतीया, इन चीजों का करें दान
अक्षय तृतीया पर सूर्य देव की शांति के लिए गेहूं, तांबा, घी, मूंगा आदि का दान करना चाहिए।

HighLights

  1. अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
  2. नवग्रहों की शांति के लिए यह दिन काफी शुभ होता है।
  3. ग्रहों के हिसाब से इन चीजों का दान करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में Tritiya तिथि को सबसे शुभ माना जाता है और इस दिन बगैर मुहूर्त देखकर भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, नवग्रहों की शांति के लिए यह दिन काफी शुभ होता है। इस दिन ग्रहों के हिसाब से इन चीजों का दान करना चाहिए।

naidunia_image

ग्रहों के अनुसार इन चीजों का करें दान

  • सूर्य ग्रह: अक्षय तृतीया पर सूर्य देव की शांति के लिए गेहूं, तांबा, घी, मूंगा आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा जौ का सत्तू, मसूर दाल, लाल कपड़ा आदि चीजों का दान करने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अधूरे कार्य जल्द पूरे होते हैं।
  • बुध ग्रह: अक्षय तृतीया पर बुध देव को प्रसन्न करने के लिए मूंग दाल, हरे फल, हरी सब्जियां, चांदी, फूल, कांसे के बर्तन आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। नौकरी व कारोबार में लाभ होता है।
  • मंगल ग्रह : मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए अक्षय तृतीया तिथि पर मसूर दाल, लाल चंदन, गुड़, पानी से भरा घड़ा, ताम्रपत्र आदि का दान करना चाहिए। इस दिन रक्तपुष्प, मिष्ठान्न, भूमि आदि चीजों का दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • गुरु ग्रह: बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीली चीजों का दान करना चाहिए। अक्षय तृतीया पर पीले वस्त्र, पीले फल-फूल, चने की दाल, हल्दी, सोना आदि का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति का भाग्योदय होता है।
  • शुक्र ग्रह: अक्षय तृतीया पर सत्तू, घड़ा, खरबूजा, ककड़ी, दूध, चीनी, दही, मिश्री, अगरबत्ती का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप सफेद चंदन, इत्र, चावल आदि चीजों का भी दान कर सकते हैं। इससे जीवन में आर्थिक तंगी नहीं आती है।
  • चंद्र ग्रह: मानसिक स्थिति लिए अक्षय तृतीया पर सफेद चीजें जैसे चावल, घी, मोती, शंख, कपूर आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है। इस दिन आप चांदी, सफेद कपड़ा, सफेद फूल, दूध का भी दान कर सकते हैं।
  • शनि ग्रह: अक्षय तृतीया पर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़े, काला चना, जूते-चप्पल, छाता, काला तिल दान करना चाहिए। साथ ही सरसों का तेल, अन्न, धन का दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • राहु ग्रह : राहु की शांति के लिए लोहे का सामान, शीशा, तिल, कंबल, गोमेद का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सभी अधूरे कार्य जल्द पूरे हो जाते हैं। हनुमान जी की आराधना करने से भी राहु ग्रह की शांति होती है।
  • केतु ग्रह: अक्षय तृतीया के दिन मोक्ष के कारक ग्रह केतु की शांति के लिए पंखा, जल से भरा घड़ा, नमक का दान करना चाहिए। इससे आध्यात्मिक कार्यों में मन लगता है। छाता, खड़ाऊ, चमेली का तेल दान करना भी इस दिन शुभ होता है।
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …

    [ad_2]

    Source link

    Categories

    • बरेली न्यूज़
    • बरेली बिज़नेस
    • बरेली ब्लॉग
    edit post

    बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

    30 July 2025
    edit post

    बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

    30 July 2025
    edit post

    उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

    30 July 2025

    Upload

    Register

    Login

    Helpline

    No Result
    View All Result
    • बरेली न्यूज़
    • बरेली ब्लॉग
    • बरेली बिज़नेस
    • Contact

    © 2025 Bareilly Online bareillyonline.