• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

चुकंदर की पत्तियों का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका | health benefits of consuming beet greens in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
चुकंदर की पत्तियों का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका | health benefits of consuming beet greens in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Benefits of Beetroot Leaves: सेहत के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, पाचन को स्वस्थ बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। चुकंदर की तरह इसकी पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे लिए क्यों फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

beetroot

सेहत के लिए चुकंदर की पत्तियों के फायदे- Health Benefits of Beetroot Leaves 

इम्यूनिटी मजबूत बनाए- Boost Immunity 

चुकंदर की पत्तियों में आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम के साथ विटामिन ए, सी, के भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 

पाचन तंत्र स्वस्थ रखे- Good For Digestion

अगर आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में भी चुकंदर की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर इस तरह लगाएं चुकंदर और करी पत्तों का पैक, बाल बनेंगे मजबूत-शाइनी

दिल की बीमारीयों का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Heart Disease

चुकंदर की इन पत्तियों में नाइट्रेस मौजूद होता है, जो बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड और ओक्सीजन लेवल मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे हार्ट डिजीज कंट्रोल रहती हैं। 

https://www.youtube.com/watch?v=ihcplXaBLkY

आंखों के लिए फायदेमंद- Good For Eye Health

चुकंदर की पत्तियों में विटामिन-ए और बीटा-केरोटीन मौजूद होता है। ये आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए भी फायदेमंद- Keep Bones Healthy 

हड्डियों के लिए भी चुकंदर की पत्तियां फायदेमंद मानी जाती हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के मौजूद होता है।ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं चुकंदर का छिलका, दूर होंगी कई समस्याएं

त्वचा के लिए फायदेमंद- Keep Skin Healthy

त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए भी चुकंदर की पत्तियां फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक विटामिन्स भी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व कोलेजन बूस्ट करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

प्रेग्नेंसी में भी फायदेमंद- Good For Pregnancy 

चुकंदर की पत्तियों में फोलेट और विटामिन बी 9 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व प्रेग्नेंसी में हेल्दी रहने के लिए जरूरी होते हैं।

चुकंदर की पत्तियों को डाइट में शामिल करने के तरीके- How To Consume Beetroot Leaves

  • चुकंदर की पत्तियों का स्वाद मीठा होता हैं, तो आप इसका जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • चुकंदर की पत्तियों को काटकर इसकी सब्जी भी तैयार की जा सकती है। 
  • चुकंदर की पत्तियों को आप सलाद बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खाने में आसान और स्वादिष्ट होती हैं। 
  • इन पत्तियों को आप पकोड़े बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं नहीं होती हैं।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

 

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.