• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

घर में आसानी से बनाएं नेचुरल बोटॉक्स मास्क, जानें तरीके और फायदे | diy homemade botox mask and its benefits in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
घर में आसानी से बनाएं नेचुरल बोटॉक्स मास्क, जानें तरीके और फायदे | diy homemade botox mask and its benefits in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

वर्तमान में लोग अपनी स्किन को जवां और सुंदर बनाए रखने के लिए तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स लेते हैं। स्किन को बेहतर बनाने वाले ट्रीटमेंट्स न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि इनमें इस्तेमाल हुए केमिकल स्किन पर बुरा प्रभाव भी डाल सकते हैं। बीते कुछ समय में आपने बोटॉक्स के बारे में काफी सुना होगा। यह एक महंगा ट्रीटमेंट है, जिसे करवाने के बाद स्किन जवां दिखने लगती है और चेहरे से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो सकती हैं। हालांकि, कई बार बोटॉक्स करवाने के बाद लोगों के चेहरे पर बुरा असर भी हो जाता है, जिसके कारण अन्य दिक्कतें हो सकती है। बोटॉक्स ट्रीटमेंट भले ही महंगा होता है लेकिन आप घर में भी नेचुरल चीजों से चेहरे पर बोटॉक्स जैसा ग्लो पा सकते हैं। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं आशू मैसी घर में बोटॉक्स मास्क बनाने के तरीके (botox face mask at home) और फायदे बता रही हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की स्किन बेहतर हो सकती है।

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

घर में बोटॉक्स मास्क कैसे बनाएं? – How To Make A Botox Mask At Home

घर में नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करके बनाया गया बोटॉक्स मास्क न सिर्फ चेहरे पर बोटॉक्स जैसा इफेक्ट दे सकता है बल्कि स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हो सकता है। यहां जानिए घर में बिना केमिकल के नेचुरल बोटॉक्स मास्क (homemade botox mask) कैसे बनाएं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चेहरे को रिफ्रेश करने के लिए खरबूजे के छिलकों का करें इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

बोटॉक्स मास्क बनाने के लिए सामग्री – Ingredients To Make Botox Mask

  • अलसी पाउडर- 1 चम्मच
  • चावल पाउडर- 1 चम्मच
  • कॉफी- आधा चम्मच
  • विटामिन ई 1 कैप्सूल (खोलकर तेल निकालें)
  • दूध- 2 चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1/4 चम्मच

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और फलों से बनाएं ये 3 फेस पैक, जानें तरीका और फायदे

बोटॉक्स मास्क बनाने का तरीका – How To Make A Botox Mask

1. बोटॉक्स मास्क को बनाने के लिए एक बड़े बाउल में अलसी पाउडर, चावल पाउडर और कॉफी मिलाएं।

2. इसके बाद, इस मिश्रण में 1 विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालें।

3. अब, धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए।

4. आखिर में इस मास्क के पेस्ट में ग्लिसरीन डालें और फिर सभी को मिक्स करके पेस्ट बनाएं।

5. अब, इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

6. 15-20 मिनट के बाद, ताजे पानी से इस मास्क को साफ करें।

mask

नेचुरल चीजों से तैयार बोटॉक्स मास्क का नियमित उपयोग त्वचा को सॉफ्ट, ग्लोइंग और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। यह त्वचा के धब्बे और झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। यह मास्क प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है, जो आपकी त्वचा को किसी भी हानिकारक केमिकल के नुकसान से भी बचाएगा।

बोटॉक्स मास्क लगाने के फायदे – Benefits Of Applying Botox Mask

1. इस फेस मास्क को बनाने में अलसी पाउडर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। अलसी में मौजूद तत्व स्किन को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं।

2. चावल पाउडर में मौजूद तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में सहायक होते हैं।

3. मास्क को बनाने में इस्तेमाल हुआ विटामिन ई और ग्लिसरीन स्किन को सॉफ्ट और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

4. इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर किया जा सकता है।

घर में बने बोटॉक्स मास्क के अनेक फायदे हैं लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस मास्क का इस्तेमाल करें।

All Images Credit- Freepik

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.