• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Mahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती पर जानिए क्या है पंचशील का सिद्धांत, पढ़िए अनमोल वचन

bareillyonline.com by bareillyonline.com
21 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Mahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती पर जानिए क्या है पंचशील का सिद्धांत, पढ़िए अनमोल वचन
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

महावीर स्वामी ने हजारों साल पहले सत्य और अहिंसा को जो रास्ता दिखाया था, जो आज भी लोगों की मार्गदर्शन देती है।

By Sandeep Chourey

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Mon, 03 Apr 2023 09:59 AM (IST)

Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 09:11 AM (IST)

Mahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती पर जानिए क्या है पंचशील का सिद्धांत, पढ़िए अनमोल वचन
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने दुनिया को जो पंचशील का सिद्धांत दिया था और आज भी मार्गदर्शक बना हुआ है।

Mahavir Jayanti 2024। महावीर जयंती देशभर में मनाई जा रही है। जैन समुदाय में महावीर जयंती का विशेष महत्व है। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे। महावीर स्वामी का जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है। महावीर स्वामी का बचपन का नाम वर्धमान था और उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थी।

सत्य और अहिंसा की दिखाई राह

महावीर स्वामी ने हजारों साल पहले सत्य और अहिंसा को जो रास्ता दिखाया था, जो आज भी लोगों की मार्गदर्शन देती है। महावीर स्वामी ने हमेशा जीयो और जीने दो का संदेश दिया।

महावीर जयंती पर आप भी जानें उनके अनमोल वचन

– महावीर स्वामी ने कहा था कि किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है। ऐसे में शांति और आत्म नियंत्रण ही सबसे बड़ी अहिंसा है।

– महावीर स्वामी ने कहा था कि हर जीव स्वतंत्र है। कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता। भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व की प्राप्ति कर सकता है।

– हर आत्मा खुद में सर्वज्ञ और आनंदमय होती है। ऐसे में सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान ही अहिंसा है। सभी मनुष्य खुद के दोषों के कारण दुखी होते हैं और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न भी हो सकते हैं।

जानें क्या था पंचशील का सिद्धांत

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने दुनिया को जो पंचशील का सिद्धांत दिया था और आज भी मार्गदर्शक बना हुआ है। महावीर स्वामी ने पंचशील के सिद्धांत में अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य को मुख्य आधार माना था। महावीर स्वामी ने अहिंसा की जितनी सूक्ष्म व्याख्या की, वह अन्य कहीं दुर्लभ है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.