• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है पपीता? डाइट‍िश‍ियन बता रही हैं कारण | how consuming papaya can strengthen immunity in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है पपीता? डाइट‍िश‍ियन बता रही हैं कारण | how consuming papaya can strengthen immunity in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

How Consuming Papaya Can Strengthen Immunity: आपने आसपास गौर क‍िया होगा क‍ि कुछ लोग अक्‍सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे लोगों की तबीयत आए द‍िन खराब रहती है। क्‍या आपने कभी सोचा है इसका कारण क्‍या है? इसकी एक वजह है हमारे शरीर की इम्‍यून‍िटी। अगर आपकी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर होगी, तो आप जल्‍दी बीमार होंगे। कमजोर इम्‍यून‍िटी के कारण लोगों को मौसम बदलने के साथ, इंफेक्‍शन, सर्दी-जुकाम और बुखार आद‍ि समस्‍याएं शुरू हो जाती है। इम्‍यून‍िटी मजबूत बनाने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लेना सबसे आसान व‍िकल्‍प है। अगर आप इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करेंगे, तो कई बीमार‍ियों से बच सकते हैं। इम्‍यून‍िटी बढ़ाने वाली चीजों में पपीता भी शाम‍िल है। पपीते में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बढ़ती है। उदाहरण के ल‍िए पपीते में व‍िटाम‍िन-ए पाया जाता है ज‍िससे म्‍यूकस मेंमब्रेन सुरक्ष‍ित रहती है और इसके सुरक्ष‍ित रहने से इंफेक्‍शन से बचाव होता है। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए पपीते का सेवन क्‍यों फायदेमंद है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।          

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

papaya benefits in hindi

इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है पपीता?- Why Papaya is Beneficial For Immunity 

पपीते में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। जैसे- फोलेट, आयरन, कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम, पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन- बी1, बी3, बी5, बी6, व‍िटाम‍िन-ई और व‍िटाम‍िन-के आद‍ि। पपीते में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। पपीते का फल ही नहीं, बल्‍की उसकी पत्ति‍यां भी बेहद गुणकारी होती हैं। पपीते की पत्ति‍यों से डेंगू फीवर का इलाज क‍िया जाता है और इससे प्‍लेटलेट्स काउंट भी बढ़ता है।    

खराब डाइजेशन की समस्‍या दूर होगी- Papaya Cures Indigestion  

पपीते में फाइबर पाया जाता है। यह फल डाइजेशन और गट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। ज्‍यादातर लोगों को खराब डाइजेशन की श‍िकायत होती है। इसे दूर करने के ल‍िए पपीता खाना चाह‍िए। पपीते में एक एंजाइम मौजूद होता है ज‍िसे पपेन कहा जाता है। यह अच्‍छे डाइजेशन के ल‍िए फायदेमंद होता है। 

बीमारी और इंफेक्‍शन से बचाव होता है- Papaya Prevents Disease and Infections  

पपीते में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। व‍िटाम‍िन-सी की मदद से ब्‍लड सेल्‍स बनते हैं और यह इंफेक्‍शन से भी शरीर को बचाता है। यह व‍िटाम‍िन सेल्‍स को डैमेज होने से भी बचाता है। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्‍हें व‍िटाम‍िन-सी र‍िच फूड्स खाना चाह‍िए।

गर्म‍ि‍यों में इंफ्लेमेशन की श‍िकायत दूर होगी- Papaya Cures Inflammation 

तेज धूप, गर्मी, ड‍िहाइड्रेशन आद‍ि कारणों के चलते शरीर में इंफ्लेमेशन की श‍िकायत बढ़ जाती है। इस वजह से शरीर में सूजन, थकान, दर्द की समस्‍या होती है। पपीते में पपेन पाया जाता है ज‍िसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस एंजाइम की मदद से इंफ्लेमेशन की श‍िकायत दूर होती है।    

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन 5 फलों का सेवन, नहीं महसूस होगी कमजोरी

1 द‍िन में क‍ितना पपीता खाएं?- Quantity of Papaya to Consume Per Day

  • एक द‍िन में आप करीब 100 ग्राम पपीता खा सकते हैं। 
  • पपीता हमेशा खाने से 2 से 3 घंटे पहले या बाद में खाएं। 
  • पपीता खाली पेट भी खाया जा सकता है।
  • कच्‍चा पपीता खाने से बचें, इससे पेट दर्द की श‍िकायत हो सकती है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

कैलोरी का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.