• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

सुरमई आंखें, बालों में गजरा, हेमा मालिनी लगीं बला की खूबसूरत; 20 साल पुरानी अदाएं देख कंगना रनौत हुईं फैन

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
सुरमई आंखें, बालों में गजरा, हेमा मालिनी लगीं बला की खूबसूरत; 20 साल पुरानी अदाएं देख कंगना रनौत हुईं फैन
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Kangana ranaut and hema malini- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कंगना रनौत और हेमा मालिनी।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

मथुरा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। वो एक बार फिर मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हैं। एक्ट्रेस अपने लोकसभा क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही हैं। राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आईं, लेकिन फिल्मों से दूर रहते हुए भी हेमा मालिनी अपनी नृत्य कला से जुड़ी हुई हैं। कई मौकों पर वो आज भी क्लासिकल डांस की प्रस्तुति देते नजर आ जाती हैं। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी अपनी इसी कला से लोगों का मन मोह लिया था। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडिया हाल फिलहाल का नहीं बल्कि 20 साल पुराना है। 

वीडियो में दिखीं हेमा मालिनी की खूबसूरत अदाएं

सामने आए हेमा मालिनी के इस पुराने वीडियो में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य की पोशाक पहनी है। हैवी ज्वेलरी के साथ ही हेमा मालिनी ने बालों में फूलों का गजरा लगाया है। वहीं उनकी सुरमई आखें हर एक्सप्रेशन को और अधिक सुंदर बना रही हैं। सामने आए इस वीडियो में हेमा मालिनी डांस कर रही हैं। वो मुस्कुराते और शर्माते भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो साल 1968 का है।  वो बिना रुके हर ताल पर अपने अपने एक्सप्रेशन और मूव्ज मैच करती दिख रही हैं। हेमा मालिनी को इस वीडियो में डांस करता देखकर लोग उनकी खूबसूरती और कला की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कंगना भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने भी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया है। इसके साथ कंगना ने उन लोगों की आलोचना भी की जो कला को नहीं समझते।

यहां देखें वीडियो 

कंगना ने तारीफ के साथ की किसकी आलोचना?

कंगना रनौत ने इस 20 साल पुराने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ’20 साल पहले वाली हेमा जी स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए। वो आज भी तीन-चार घंटे लंबी नृत्य प्रस्तुतियां स्टेज पर दे सकती हैं। जो लो आज भी नृत्य, कला और संगीत का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी सोच रखते हैं। देवलोक में अर्जुन में भी नृत्य, संगीत और कला में शिक्षा ली थी। भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं। तभी वो नटराज कहलाते हैं।’

Kangana ranaut and hema malini

Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत ने की हेमा मालिनी की तारीफ।

कंगना भी लड़ रही हैं चुनाव

बता दें, कंगना रनौत की हाल में ही राजनीति में एंट्री हुई हैं। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपी की उम्मीदवार हैं। एक्ट्रेस लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार कर रही हैं। एक्ट्रेस ने राजनीति में आने के बाद फिल्मों से कोई ब्रेक नहीं लिया है। जल्द ही एक्ट्रेस ‘इमरजेंसी’ फिल्म में नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.