Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर जरूर करें भगवान शिव से जुड़ा ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

bareillyonline.com by bareillyonline.com
29 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM (IST)

Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM (IST)

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर जरूर करें भगवान शिव से जुड़ा ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम
Holi rang panchami 2024

HighLights

  1. रंग पंचमी तिथि पर देवी-देवता रंगोत्सव मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।
  2. रंग पंचमी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं।
  3. इस दिन का सबसे शुभ समय शिव वास होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी तिथि पर देवी-देवता रंगोत्सव मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस साल रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इन योगों में भगवान शिव की पूजा की जाए, तो कई गुना फल प्राप्त होता है।

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें। आइए, जानते हैं कि रंगपंचमी पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है।

रंगपंचमी शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, रंग पंचमी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं, सिद्धि योग रात 10.47 बजे तक बन रहा है। इस दिन का सबसे शुभ समय शिव वास होगा। रंग पंचमी तिथि पर भगवान शिव रात 9 बजकर 13 मिनट तक नंदी पर विराजमान रहेंगे।

शिव पुराण में कहा गया है कि नंदी पर सवार रहने के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। परिवार में भी खुशियां आती हैं। अगर आप परेशानियों से घिरे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें।

इस तरह करें अभिषेक

सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि भोलेनाथ जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, सादा जल, कच्चा दूध, पंचामृत आदि चीजों से कर सकते हैं। इसकी जगह गाय के दूध से बने शुद्ध घी और शहद से भी भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

3 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

7 days ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

3 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version