• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

‘गर्लफ्रेंड्स को मम्मी के गहने भी दे डाले’, फैमिली के सामने खुले रणबीर कपूर के राज

bareillyonline.com by bareillyonline.com
27 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
‘गर्लफ्रेंड्स को मम्मी के गहने भी दे डाले’, फैमिली के सामने खुले रणबीर कपूर के राज
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Ranbir Kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नीतू कपूर और रणबीर कपूर।

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी फनकार टीम एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है। इस बार ये टीम टीवी पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होगी। 30 मार्च से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है और इसके कई वीडियोज के बीच पहले एपिसोड का भी प्रोमो आ गया है। ऐसे में साफ हो गया है कि पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस दौरान इनकी लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी होने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में ही रणबीर कपूर के कई भेद खुल गए हैं, जो किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही खोले हैं। 

अपना शहर Bareilly Online

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

रणबीर ने राज से उठाया पर्दा

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के पहले एपिसोड में आप रणबीर कपूर के कई खुलासे देखने वाले हैं। इनमें से कुछ हम आपको पहले ही बता देते हैं। एक्टर ने इस शो के प्रोमो में रिवील किया कि वो अपनी मां की ज्वेलरी अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। अब आखिर ये बात उजागर हुई कैसे, इसके बारे में आपको बताते हैं। दरअसल कपिल शर्मा कहते हैं कि रणबीर ने रिद्धिमा के कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट किए हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए रणबीर झट से कहते हैं, ‘मैंने तो गर्लफ्रेंड्स को मम्मी के गहने भी दे डाले हैं’। रणबीर का जवाब सुनते ही नीतू थोड़ा शॉक होती हैं और फिर हंसने लगती हैं। इसी पर रिएक्ट करते हुए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कहती हैं, ‘हमारी पीढ़ी ने सबसे ज्यादा मजा किया है।’

यहां देखें प्रोमो

बेटी राहा को लेकर भी रणबीर ने की बातें

इसके अलावा रणबीर कपूर ने अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर को लेकर भी बातें की हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राहा को वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में लाने के लिए बेकरार हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो राहा को बर्प (डकार) कराने में एक्सपर्ट हैं। वहीं नीतू कपूर ने बताया कि राहा बड़ी क्यूट है और बड़े प्यार से सभी की ओर देखती है।

शो में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करेगी। लंबे वक्त के बाद दोनों साथ आए हैं। इससे साफ है कि दोनों के बीच की दूरियां अब कम हो गई हैं। फिर से दर्शक सुनील ग्रोवर को गुत्थी के किरदार में देख पाएंगे। शो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.