• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Surya Grahan 2024 The longest total solar eclipse in 50 years says reports

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Surya Grahan 2024 The longest total solar eclipse in 50 years says reports
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Solar Eclipse 2024 : 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्यग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह सूर्यग्रहण बीते करीब 50 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण से एक दिन पहले ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा और दोनों के बीच दूरी 3 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी। ग्रहण के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की सूर्य से औसत दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर होगी। 

इस वजह से लगभग 7.5 मिनट तक पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। यह अपने आप में दुर्लभ घटना है। इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 1973 में अफ्रीकी महाद्वीप में देखा गया था।  

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 

साल 2024 में कुल दो सूर्यग्रहण लगेंगे। दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी। वह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे- अर्जेंटीना और चिली में नजर आएगा। वह आंशिक रूप से दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसके अलावा 25 मार्च और 18 सितंबर को चंद्रग्रहण भी दिखाई देने वाला है। 
 

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.