• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

पैपराजी को देखते ही करीना कपूर के छोटे लाडले ने पकड़ लिया माथा, हरकत देख छूटेगी हंसी

bareillyonline.com by bareillyonline.com
21 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Saif Ali khan kareena kapoor jeh- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
सैफ अली खान, करीना कपूर और जेह।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की सबसे सफल बेटी करीना कपूर शादी और बच्चे होने के बाद भी फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं। उनकी एक्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। वो आज भी अपने दमदार रोल्स से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए ‘क्रू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन्स में एक्ट्रेस जोर-शोर से लगी हुई हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला। इस दौरान करीना कपूर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया, यानी सैफ अली खान और दोनों बेटे जेह-तैमूर एक्ट्रेस के साथ दिखे।

जेह की क्यूटनेस पर फैंस फिदा

एक तरफ करीना के स्टाइल और जैकेट तो वहीं दूसरी तरफ छोटे बेटे जेह की हरकतों ने लोगों का ध्यान खींचा। करीना कपूर की जैकेट पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ का नाम लिखा था, जिसे वो फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसी दौरान जेह पैपराजी को देख परेशान नजर आए। वो जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे और पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया वैसे ही उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। उनका ये एक्शन कैमरों में रिकॉर्ड हो गया और अब उसे देखकर लोग काफी फनी रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जेह पैप्स को देखकर हैरान-परेशान हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि जेह को लग रहा है ये फिर आ गए। वहीं एक ने लिखा, ‘छोटा बच्चा भी अब समझने लगा है।’ इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जो जेह की क्यूटनेस पर फिदा हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है और काफी फनी भी है। 

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना

बता दें, कई सालों से करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वो ‘जाने जान’ में जयदीप अहलावत और एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस एक्शन करते भी फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘क्रू’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एकट्रेस तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में उनका दमदार रोल देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: गोद में बेटी मालती, साथ में विदेशी पति को लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, करेंगी रामलला के दर्शन

एल्विश यादव का फोन खोलेगा सांप के जहर वाली रेव पार्टी के राज, नोएडा पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया चैट्स 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

3 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version