• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

स्प्रिंग सीजन में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 तरह की हेल्दी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे एनर्जेटिक | healthy morning drinks in spring season in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
स्प्रिंग सीजन में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 तरह की हेल्दी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे एनर्जेटिक | healthy morning drinks in spring season in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Spring Season Healthy Drinks: स्प्रिंग सीजन (बसंत ऋतु) में आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ ही डाइट में भी बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में कुछ चीजों का डाइट से हटाने, तो कुछ को शामिल करने की आवश्यकता होती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार व्यक्ति को बाहर के मौसम के अनुसार ही डाइट में कुछ बदलाव करने बेहद जरुरी होता है। इससे आपको बाहरी संक्रमण से बचाव होता है। यदि, इस दौरान डाइट व लाइफस्टाइल में बदलाव न किया जाए तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लोगो के लिए स्प्रिंग सीजन में पीने वाली हेल्दी ड्रिंक्स को शेयर किया है। उनके अनुसार इन ड्रिंक्स से आप खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

स्प्रिंग सीजन की सुबह पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स – Healthy Morning Drinks In Spring Season In Hindi  

नारियल पानी 

मौसम बदलते समय आपके शरीर में पानी की कमी होने की संभावना अधिक होती है। इससे बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही, आपके एनर्जी का लेवल बरकरार रहता है। आप मॉर्निंग में एक्सरसाइज से पहले इसका सेवन करें। 

healthy morning drinks in spring seasons

आंवला और अदरक का जूस

आंवला और अदरक के जूस से आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक चम्मच अदरक के रस में करीब 30 मिलीलीटर आंवला का जूस मिलाएं। इसे दवा की तरह पिएं। अगर इसका स्वाद आपको कसैला लगता है तो ऐसे में करीब आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं। 

सफेद पेठे का जूस 

लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से आज लोगों की पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे लोगों को सूजन, एसिडिटी और कब्ज की समस्या होने लगती है। स्प्रिंग सीजन में सफेद पेठे का जूस पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। साथ ही, इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। 

नींबू और शहद 

स्प्रिंग सीजन में आप नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह उठते ही आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच का शहद मिलाएं। इस ड्रिंक से बॉडी डिटॉक्स होती है। 

संतरे का जूस 

सुबह संतरे का जूस पीने विटामिन सी मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और बीमार होने की संभावना कम होती है। इस जूस को सुबह पीने से आपको सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नेचुलर ब्लश के लिए इस तरह करें चुकंदर का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा गुलाबी निखार

स्प्रिंग सीजन में डाइट में बदलाव करना बेहद आवश्यक होता है। इससे आप संक्रमण होने की संभावना को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। मौसम में बदलाव होने पर संक्रमण का खतरा अधिक होता है, ऐसे में आप रोजाना करीब 30 मिनट एक्सरसाइज व योग कर सकते हैं।

 

Read Next

Ramadan 2024: सहरी या इफ्तार में पिएं दूध से बना यह हेल्‍दी शरबत, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.