• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

प्रोस्टेट ग्लैंड क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय | what causes prostate gland enlargement symptoms prevention in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
प्रोस्टेट ग्लैंड क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय | what causes prostate gland enlargement symptoms prevention in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

What Causes Prostate Gland Enlargement: प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों के शरीर में मौजूद एक ग्रंथि है। इसका काम पुरुषों की फर्टिलिटी और स्पर्म प्रोडक्शन ठीक रखना होता है। प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना पुरुषों में होने वाली आम समस्या है। खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और असंतुलित जीवनशैली के कारण इस तरह की परेशानी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोगों में बढ़ती उम्र के कारण इस समस्या का खतरा रहता है।  प्रोस्टेट का आकार बढ़ने से मूत्राशय से मूत्र के प्रवाह को अवरुद्ध करने जैसी पेशाब करने से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जो काफी तकलीफ पैदा कर सकती हैं। इसके कारण मूत्राशय, मूत्र पथ या किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ने के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

What Causes Prostate Gland Enlargement

प्रोस्टेट ग्लैंड क्यों बढ़ जाता है?- What Causes Prostate Gland Enlargement in Hindi

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर के मुताबिक प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं-

1. बढ़ती उम्र: जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है, उनकी प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ता है। यह एक नैचुरल स्थिति है और ज्यादातर पुरुषों में होती है।

2. हॉर्मोनल बदलाव: हॉर्मोनल बढलाव के कारण भी प्रोस्टेट ग्रंथि की साइज बढ़ सकती है। विशेष रूप से, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की अधिकता के कारण इस तरह की परेशानी का खतरा रहता है।

3. अनहेल्दी डाइट: बहुत ज्यादा शराब का सेवन, धूम्रपान और मांसाहारी डाइट प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के कारण हो सकते हैं।

4. वायरल इंफेक्शन: कभी-कभी वायरल इंफेक्शन प्रोस्टेट ग्रंथि के आकार को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट कैंसर के एडवांस स्टेज में दिखते हैं ये 6 लक्षण, पुरुषों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के लक्षण- Prostate Gland Enlargement Symptoms in Hindi

प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

1. पेशाब करते समय दर्द: पेशाब करते समय दर्द और अन्य परेशानी प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने का प्रमुख लक्षण होता है।

2. शारीरिक संबंध बनाते समय दिक्कत: प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने पर शारीरिक संबंध बनाते समय समस्याएं हो सकती हैं।

3. पेशाब के साथ ब्लड: पेशाब करते समय ब्लड आना भी एक संभावित लक्षण है।

4. बार-बार पेशाब आना: बार-बार पेशाब आने की समस्या भी प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने का लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या युवाओं को नहीं रहता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से

प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ने से बचाव- Prostate Gland Enlargement Prevention in Hindi

1. स्वस्थ आहार: स्वस्थ आहार का सेवन जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, और हरे पत्तेदार सब्जियां खान प्रोस्टेट के लिए फायदेमंद होता है।

2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करना भी प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

3. नियमित चेकअप: विशेषज्ञ से नियमित जांच और स्क्रीनिंग कराना महत्वपूर्ण है।

4. धूम्रपान और अल्कोहल दूरी: धूम्रपान और अत्यधिक अल्कोहल का सेवन कम करने से भी प्रोस्टेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

5. वजन कंट्रोल करें: वजन कंट्रोल रखने से भी प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समय रहते इलाज लेने से आप इस गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। हेल्दी डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और शराब, स्मोकिंग से दूरी बनाने से आप इस गंभीर परेशानी से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूर करें ये काम, डॉ अरुण सेठी से जानें टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.