• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

विक्की कौशल नहीं बल्कि शाहिद कपूर बनेंगे ‘अश्वत्थामा’, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया फिल्म का एलान

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Shahid kapoor- India TV Hindi

Image Source : X
शाहिद कपूर बनेंगे ‘अश्वत्थामा’

शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। इस रोम-कॉम ड्रामा में शाहिद ने कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म के बाद अब एक्टर एक और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें पहले विक्की कौशल दिखाई देने वाले थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है ‘अश्वत्थामा।’

‘अश्वत्थामा’ बनेंगे शाहिद कपूर

जी हां, हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई फिल्म ‘अश्वत्थामा’ का ऐलान किया है। इसमें वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि शाहिद से पहले इस किरदार को विक्की कौशल निभाने वाले थे। उन्होंने इस फिल्म री तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन वह फिल्म से बाहर हो गए। अब इस फिल्म का एलान के बाद फैंस शाहिद को ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि ‘अश्वत्थामा’ का निर्देशन सचिन रवि कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी सचिन ही लिखने वाले हैं। वहीं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख इस फिल्म के निर्माता हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो ‘अश्वत्थामा’ के अलावा ‘देवा’  में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही ‘देवा’ में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में एक्टर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज ‘फर्जी’ के सीजन 2 में नजर आएंगे।  

ये भी पढ़ें:

‘कंगूवा’ का टीजर देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, खतरनाक अवतार में दिखे सूर्या-बॉबी देओल

सामंथा रुथ प्रभु इवेंट में जब छूने लगी करण जौहर के पैर, फिर क्या हुआ देखें वीडियो में

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version