• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

पहले क्वारंटीन सेल में थे एल्विश यादव, अब हाई सिक्योरिटी बैरक में कटेंगी रातें

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
पहले क्वारंटीन सेल में थे एल्विश यादव, अब हाई सिक्योरिटी बैरक में कटेंगी रातें
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Elvish yadav- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
एल्विश यादव।

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

स्नेक वेनम रेव पार्टी कराने के इलजाम में फंसे एल्विश यादव को रविवार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो गिरफ्तारी के बाद से दो दिन जेल में बिता चुके हैं। पहले दो दिनों के लिए उन्हें क्वारंटीन सेल में रखा गया था, लेकिन अब उन्हें शिफ्ट किया गया है। जेल प्रशासन ने ये फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विजेता एल्विश यादव को अब हाई सिक्योरिटी बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है। एल्विश के जेल पहुंचने के बाद से ही उनके साथी सिंगर फाजिलपुरिया के ऊपर भी मुसीबतों के बादल मंडराने लगे हैं। कहा जा रहा है कि नोएडा पुलिस उन्हें भी नोटिस भेज सकती है। 

जानें पूरा मामला

ये भी बताया जा रहा है कि एल्विश ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उनसे परिचित था। एल्विस यादव पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। 29 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है। इस अधिनियम के तहत दर्ज आरोपियों को आसानी से जमानत भी नहीं मिलती है। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 

पीएफए का दावा

पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश यादव का नाम भी लिया था और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। एल्विश हाल ही में गुरुग्राम में सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई के लिए भी चर्चा में थे। 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में एल्विश

बता दें, कोर्ट ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल अधिकारियों की ओर से खबर आई थी कि एल्विश यादव की जेल में पहली रात बेचैनी और मायूसी में गुजरी। वहीं नोएडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांपों का जहर मंगवाता था। एल्विश यादव ने पूछताछ में कबूला है कि वो गिरफ्तार आरोपियों राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिल चुके थे और जान पहचान भी थी। 

ये भी पढ़ें:  एल्विश यादव के कबूलनामे के बाद सापों के साथ वायरल हुआ वीडियो, सिंगर फाजिलपुरिया भी दिखे साथ 

ऐश्वर्या राय ने दिखाई बेटी आराध्या बच्चन की लेटेस्ट फोटो, फैंस बोले- नैन-नक्श सब मां जैसे



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.