• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Braj Holi 2024: मथुरा या वृंदावन, कहां जाएं होली मनाने, जानें से पहले जरूर चेक करें ये शेड्यूल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Braj Holi 2024: मथुरा या वृंदावन, कहां जाएं होली मनाने, जानें से पहले जरूर चेक करें ये शेड्यूल
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Braj Holi 2024: मथुरा या वृंदावन, कहां जाएं होली मनाने, जानें से पहले जरूर चेक करें ये शेड्यूल

By Sandeep Chourey

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 01:08 PM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Mar 2024 01:09 PM (IST)

Braj Holi 2024: मथुरा या वृंदावन, कहां जाएं होली मनाने, जानें से पहले जरूर चेक करें ये शेड्यूल
इस साल 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन में होली उत्सव एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है।

HighLights

  1. ब्रज में होली का उत्सव भगवान कृष्ण का सम्मान में मनाया जाता है।
  2. लठमार होली, फूलों की होली, विधवा होली और रास-लीला जैसे विभिन्न रीति-रिवाज संपन्न होते हैं।
  3. यही कारण है कि होली का त्यौहार विश्व भर से लोगों को आकर्षित करता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। होली का त्योहार एक जीवंत उत्सव है और इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिलती है, लेकिन ब्रज की होली यदि किसी ने एक बार देख ली तो वह जीवन भर नहीं भूल पाता है। यही कारण है कि होली का पर्व मनाने के लिए देशभर से लोग मथुरा या वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में यदि आप भी होली मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं तो वहां संपन्न होने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल एक बार जरूर चेक कर लें।

भगवान कृष्ण के सम्मान में खेली जाती है होली

ब्रज में होली का उत्सव भगवान कृष्ण का सम्मान में मनाया जाता है। इस दौरान यहां लठमार होली, फूलों की होली, विधवा होली और रास-लीला जैसे विभिन्न रीति-रिवाज संपन्न होते हैं। यही कारण है कि होली का त्यौहार विश्व भर से लोगों को आकर्षित करता है और विभिन्न मंदिरों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस साल 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन में होली उत्सव एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है। बरसाना में 17 मार्च को लड्डू होली के साथ इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लड्डू फेंकती हैं, जो गोपियों द्वारा भगवान कृष्ण को छेड़ने के भाव को दर्शाता है।

18 मार्च को लट्ठमार होली

18 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली खेली गई। इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती है। इस उत्सव में मथुरा के पुरुष विशेष रूप से बरसाना पहुंचते हैं और उत्साह पूर्वक आयोजन में हिस्सा लेते हैं।

19 मार्च 2024

लट्ठमार होली बाद 19 मार्च को नंदगांव में भी इसी तरह की प्रथा का पालन किया जाता है, जब बरसाना के पुरुष शहर में आते हैं और महिलाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में लाठियों से छेड़ते हैं। गोपियों के स्थान पर खड़ी महिलाएं उन्हें लाठियों से भगाती हैं, जो होली पर भगवान कृष्ण और गोपियों के बीच होने वाले हर्षोल्लास का प्रतीक है।

20 मार्च 2024 फूलों की होली

इसके बाद 20 मार्च को वृंदावन में फूलों की होली खेली जाएगी। इस दौरान वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण पर फूलों की वर्षा की जाती है। इसके बाद सभी लोग एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां फेंक कर होली खेलते हैं।

21 मार्च 2024 गोकुल में लठमार होली

मथुरा से करीब 15 मील दूर गोकुल में लट्ठमार होली मनाई जाएगी। यह प्रथा भी लट्ठमार होली के समान है। महिलाएं लड़कों को लट्ठों की बजाय छोटी-छोटी डंडियों से धीरे से पीटती हैं।

23 मार्च 2024 को विधवा होली

वृन्दावन आश्रमों में रहने वाली विधवाएं इस जीवंत उत्सव में भाग लेती है और एक-दूसरे को रंग लगाती है। ये ऐसी महिलाएं होती हैं, जो अपने पतियों को खो चुकी हैं। कई खुशियों और उत्सवों से वंचित जीवन जीती हैं, लेकिन होली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.