• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

करोड़पति बनने से चूक गए उज्जवल प्रजापति, क्या था एक करोड़ का सवाल?

bareillyonline.com by bareillyonline.com
24 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
करोड़पति बनने से चूक गए उज्जवल प्रजापति, क्या था एक करोड़ का सवाल?
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

kaun banega crorepati 16- India TV Hindi

Image Source : X
कौन बनेगा करोड़पति

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। केवल कुछ ही कंटेस्टेंट्स 1 करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंचने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया, जिसमें उज्ज्वल प्रजापत का भी नाम शामिल हो गया है। आज 24 सितंबर के एपिसोड में, राजस्थान के कंटेस्टेंट उज्ज्वल प्रजापत को प्रथम विश्व युद्ध से संबंधित 1 करोड़ रुपए के चुनौतीपूर्ण सवाल का सामना करना पड़ा। वहीं उन्होंने 50 लाख रुपए लेकर केबीसी से जाने का फैसला किया। केबीसी में ऐसे कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब नहीं दे पाने से कई लोगों के करोड़पति बनने का सपना टूट जाता है।

करोड़पति बनते-बनते रह गए उज्ज्वल 

उज्ज्वल एक प्रतिभाशाली छात्र है जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने परिवार का भविष्य बेहतर बनाने की इच्छा लेकर इस शो में आए थे। अपनी बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। खेल को आत्मविश्वास और पूरे जोश के साथ शुरू करने उज्ज्वल कई सवालों का जवाब देने के बावजूद, 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने में चूक गए। इसके बाद उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उज्ज्वल को लगा कि इतने पैसे उनके लिए काफी थे। ऐसे में वह सिर्फ एक सवाल के कारण करोड़पति बनते-बनते रह गए। अगर वह इस सवाल का जवाब दे देते तो अगला पड़ाव पार कर करोड़पति बन जाते।

1 करोड़ का सवाल क्या था?

होस्ट अमिताभ बच्चन ने उज्ज्वल से एक रियासत के शासक के बारे में पूछा था, जिसने 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद भारत की ओर से वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए थे।

  1. महाराजा सवाई जय सिंह
  2. निजाम मीर उस्मान अली खान 
  3. नामिद हमीदुल्लाह खान
  4. महाराजा गंगा सिंह

सही जवाब क्या था?

एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब महाराजा गंगा सिंह था। चौथा विकल्प सही था, लेकिन उज्जवल इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने शॉट लेने से पहले ही गेम को क्विट कर दिया, जिसके बाद वे सिर्फ 50 लाख ही जीत पाए। अभी तक केबीसी 16 अपने सीजन के पहले करोड़पति का इंतजार कर रहा है।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.