• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

दांतों का इलाज कराने में लगता है डर? जानें डेंटल एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के टिप्स | tips to manage dental anxiety in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
दांतों का इलाज कराने में लगता है डर? जानें डेंटल एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के टिप्स | tips to manage dental anxiety in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Tips To Manage Dental Anxiety In Hindi: दांतों से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है। आमतौर जब दांतों में कैविटी या गंदगी जम जाती है, तो दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि की समस्या होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इन समस्याओं से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। हां, अगर दांतों की नियमित रूप से सफाई की जाए और रेगुलर चेकअप करवाया जाए, तो दांतों की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। बहराहल, कुछ लोगों के मन में अक्सर यह डर बना रहता है कि उन्हें दांत की समस्या कभी भी हो सकती है। इस तरह के लोग अक्सर डेंटिस्ट के पास जाने से बचते हैं। आपको बता दें कि इस कंडीशन को डेंटल एंग्जाइटी कहते हैं। आखिर इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? आइए, इस लेख में जानते हैं।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

डेंटल एंग्जाइटी से कैसे पाएं छुटकारा- How To Deal With Dental Anxiety In Hindi

How To Deal With Dental Anxiety In Hindi

डीप ब्रीदिंग करें

किसी भी तरह के स्ट्रेस या एंग्जाइटी से डील करने के लिए आप डीप ब्रीदिंग कर सकते हैं। यह बहुत ही कारगर होता है। इससे बॉडी के ब्लड फ्लो में सुधार होता है, सांस की गति कंट्रोल में आती है और मन भी शांत होता है। साथ ही, डेंटल एंग्जाइटी से निपटने में भी मदद मिलती है।

मेडिटेशन करें

अगर आप लंबे समय से डेंटल एंग्जाइटी से जूझ रहे हैं और डेंटिस्ट के पास जाने से बच रहे हैं, तो मेडिटेशन करें। ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है, जो मन को शांत रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब आप मेडिटेशन करते हैं, तो अपनी समस्या को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Teeth Gaps: दांतों के बीच गैप क्यों होता है? जानें इससे होने वाले नुकसान

मन का कुछ करें

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को दांत से जुड़ी समस्या हो रही है, लेकिन वह डेंटिस्ट के पास जाने से कतरा रहा है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो कुछ देर के लिए मन को किसी अन्य काम में उलझा लें। इस दौरान आप अपने मन का कुछ कर सकते हैं। जैसे ही मन शांत होगा, आप अपने इलाज के लिए एक्सपर्ट के पास जा सकेंगे।

एक्सपर्ट से बात करें

अगर आपको डेंटल एंग्जाइटी की समस्या है, तो इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जब डेंटिस्ट के पास जाए बिना समस्या का समाधान नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में आप एक्सपर्ट से बातचीत करें। अगर आप आमने-सामने बैठकर बात करने से कतरा रहे हैं, तो ऑनलाइन कंसल्टेंसी की मदद ले सकते हैं। एक्सपर्ट से अपने मन की बात शेयर करें। समस्या का समाधान मिलने लगेगा।

निष्कर्ष- Conclusion

दांत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट के पास जाएं। कई बार डेंटल एंग्जाइटी होने के कारण व्यक्ति डेंटिस्ट के पास जाने से कतराता है। लेकिन, आप डरे नहीं। ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं, निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या Low Sex Drive डिप्रेशन का संकेत हो सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Revive Your Floors with Expert Carpet Cleaning Services

25 August 2025
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.