Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Gold Price Today (21 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना ₹1,049 बढ़कर ₹74,093 प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹2,617 महंगी होकर ₹88,917 प्रति किलोग्राम बिक रही

bareillyonline.com by bareillyonline.com
21 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (21 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 14 सितंबर को सोना 73,044 रुपए पर था, जो अब (21 सितंबर) 74,093 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,049 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 86,100 रुपए पर थी, जो अब 88,917 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,617 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। वहीं सोने ने 21 मई को 74,222 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,010 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,270 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,860 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,120 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,860 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75,120 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,860 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,120 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,910 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,170 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक साढ़े 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 10,741 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,093 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,917 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

3 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

3 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

3 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version