• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

Sensex nifty live updates, share market | सेंसेक्स ने 83,805 का नया ऑलटाइम हाई बनाया: अभी इसमें 450 अंक की तेजी, निफ्टी में भी 170 अंक की बढ़त

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 83,805 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी यह 450 अंक की तेजी के साथ 83,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 170 अंकों की तेजी है। यह 25,580 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट है।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी है। वहीं, रियल्टी सेक्टर में 1.10%, PSU बैंक में 0.73%, ऑयल एंड गैस में 0.49% ऑटो में 0.45% और FMCG में 0.33% की तेजी है। जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38% की गिरावट है।

जापान के निक्‍केई में 2.10% की तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.72% की तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में मामूली गिरावट है।
  • 19 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस1.26% बढ़कर 42,025 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.51% बढ़कर 18,013 पर बंद हुआ। S&P 500 1.70% चढ़ा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 सितंबर को 2,547 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,012 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ।

हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

3 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version

Notifications