• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

क्या वाकई पुरुषों की स्किन महिलाओं से अलग होती है? एक्सपर्ट से जानें अंतर | difference between skin of male and female expert explains in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
क्या वाकई पुरुषों की स्किन महिलाओं से अलग होती है? एक्सपर्ट से जानें अंतर | difference between skin of male and female expert explains in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

What Is The Difference Between Male And Female Skin In Hindi: कई बार आपने पुरुषों को देखा होगा कि वे भी अपनी स्किन की केयर महिलाओं की तरह करते हैं। असल में वे चाहते हैं कि उनकी स्किन भी महिलाओं की तरह शाइनिंग और खूबसूरत बने। इसका मतलब ये है कि हम सभी को लगता है कि पुरुषों और महिलाओं की स्किन में फर्क होता है। यहां सवाल उठता है कि क्या वाकई ऐसा होता है? या फिर यह महज एक वहम है? इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की है। आप जानें, जवाब।

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

क्या वाकई पुरुषों की स्किन महिलाओं से अलग होती है?- Difference Between Skin Of Male And Female In Hindi

skin for male and female

नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं, “हां, यह सच है कि पुरुषों और महिलाओं की स्किन एक-दूसरे से अलग होती है। जहां एक ओर महिलाओं की स्किन सॉफ्ट यानी मुलायम होती है। वहीं, हमने देखा है कि पुरुषों की स्किन इससे अलग होती है।” इससे पहले हम दोनों की स्किन के बीच के फर्क को बेहतर तरीके से समझेंगे। आइए, जानते हैं कि आखिर दोनों स्किन में फर्क होता क्यों है? एक्सपर्ट का कहना है, “महिलाओं और पुरुषों की स्किन में फर्क होने का मुख्य कारण है हार्मोन होते हैं। पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन नाम का हार्मोन अधिक मा में होता है, जो कि पुरुषों की स्किन को मस्कुलिन बनाता है। जबकि, महिलाओं के पास एस्ट्रोजन होता है, जो उनकी स्किन को पुरुषों से अलग सॉफ्ट और पतला बनाती है।”

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके कारण

पुरुषों और महिलाओं की स्किन के बीच फर्क

difference between skin of male and female

थिकनेस अलग होती है

पुरुषों और महिलाओं की स्किन की थिकनेस अलग-अलग होती है। जहां, एक ओर महिलाओं की स्किन अधिक पतली होती है, वहीं पुरुषों की स्किन हल्की-सी ज्यादा थिक होती है। डॉ. जतिन मित्तल की मानें, तो पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा थिक होती है।

कोलेजन का स्तर

कोलेजन हमारी स्किन को इलास्टिसिटी देने और चमक बरकरार रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। हर उम्र के साथ-साथ इसके स्तर में गिरावट आती रहती है। जहां पुरुषों में कोलेजन का स्तर निरंतर घटता रहता है, वहीं महिलाओं का कोलेजन मेनोपॉज के बाद तेजी से क्षतिग्रस्त होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पुरुष महिलाओं के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

एजिंग फैक्टर

पुरुषों और महिलाओं में एजिंग फैक्टर भी अलग-अलग उम्र में नजर आते हैं। दरअसल, पुरुषों के चेहरे पर एजिंग फैक्टर यानी झाइयां, झुर्रियां या डार्क सर्कल देरी से नजर आने शुरू होते हैं। वहीं, महिलाओं में ये बदलाव काफी कम उम्र से देखे जा सकते हैं।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि पुरुषों और महिलाओं की स्किन एक-दूसरे से बहुत अलग होती है। इसलिए, पुरुषों को अपनी स्किन की केयर उसी हिसाब से करनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

छाछ में मिलाएं तुलसी के बीज और जीरा, इसे पीने से स्किन को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.