• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

कहीं आप रोज तो नहीं खाते चिकन? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान | long term side effects of eating chicken everyday in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
कहीं आप रोज तो नहीं खाते चिकन? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान | long term side effects of eating chicken everyday in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Side Effects Of Eating Chicken Everyday In Hindi: हमारे यहां ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो रोज चिकन खाना पसंद करते हैं। यहां तक कि जिन घरों में बच्चे सब्जियों का सेवन कम करते हैं, वहां चिकन या नॉन-वेज को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। यह माना जाता है कि चिकन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए, अधिक मात्रा में इसका सेवन करना सबके लिए लाभकरी होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसा किया जाना सही नहीं है? दरअसल, रोज चिकन खाने के कई दीर्घकालिक नुकसान (Roj Chicken Khane Se Kya Hoga) होते हैं। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है। आइए, जानते हैं इस संबंध में Divya Gandhi’s Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

रोज चिकन खाने से मोटापा बढ़ सकता है

यह बात हम सभी जानते हैं कि मोटापा बढ़ने के पीछे हमारी डाइट और खराब जीवनशैली जम्मेदारी होती है। अगर आप रोज चिकन खाते हैं, तो इससे मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है। दरअसल, चिकन में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप प्रोटीन का सेवन अधिक करते हैं, तो बॉडी उसे फैट की तरह स्टोर करने लगती है। ध्यान रखें कि हमारी बॉडी प्रोटीन का उपयोग फैट की तरह नहीं कर सकती है। ऐसे में लंबे समय तक रोज चिकन खाने से मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अधिक नॉनवेज के सेवन से हो सकते ये नुकसान, इन तरीकों से रखें अपना ख्याल

रोज चिकन खाने से यूटीआई हो सकता है

side effects of eating chicken daily

विशेषज्ञों की माने, तो अगर आप अच्छी क्वालिटी का चिकन नहीं खाते हैं, तो इसमें कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसमें ई.कोली होने का जोखिम भी होता है। ऐसे में अगर आप रोज ई.कोली युक्त चिकन का सेवन कर बैठते हैं, तो कई तरह के इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें यूटीआई भी शामिल है। यही नहीं, इस तरह के हार्मफुल चिकन का सेवन करने से बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Chicken Myths: चिकन खाना सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद? क्या सचमुच चिकन खाने से घटता है वजन?

रोज चिकन खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

विशेषज्ञों के अनुसार जब आप रोज चिकन खाते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। खासकर, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का। आपको बता दें एलडीएील कोलेस्ट्रॉल का मतलब होता है लो-डेंसिटी लोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल। यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे आर्टरी में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि रोज चिकन खाना हेल्दी ऑप्शन नहीं है। इसके बजाय, इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। कभी-कभी इसका सेवन करने से कोई विशेष नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर आपको चिकन खाने के बाद कोई प्रॉब्लम होती है, तो बेहतर है कि एक बार अपनी डाइटिशियन से बात कर लें। साथ ही, अधिक मात्रा में चिकन खाने से बचें।

All Image Credit: Freepik

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.