• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Gold Price Today (10 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना ₹241 बढ़कर ₹71,619 पर पहुंचा: चांदी ₹671 महंगी होकर ₹82,151 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

bareillyonline.com by bareillyonline.com
10 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Gold Price Today (10 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना ₹241 बढ़कर ₹71,619 पर पहुंचा: चांदी ₹671 महंगी होकर ₹82,151 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (10 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 10 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 241 रुपए बढ़कर 71,619 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसके दाम 71378 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 671 रुपए बढ़कर 82,151 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 81,480 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,920 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,990 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,770 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,840 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,770 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,840 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,770 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,840 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,820 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,890 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,267 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,151 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 74 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 87 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.