• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट में दिखी सास नीता अंबानी की परछाई

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट में दिखी सास नीता अंबानी की परछाई
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Radhika merchant, nita ambani, Anant ambani- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी और अनंत अंबानी।

अंबानी परिवार में हर त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश पूजा की भी धूम रहती है। हर साल पूरा परिवार एक साथ मिलकर बप्पा का परिवार में स्वागत करता है। पंडाल सजाया जाता है, जहां बॉलीवुड से लेकर अलग-अलग इंडस्ट्री के नामचीन लोग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। परिवार का हर सदस्य बप्पा की पूजा-अर्चना करते नजर आता है। इस साल ये उत्सव परिवार के लिए और भी ज्यादा खास है और हो भी क्यों न, आखिर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पहली गणेश पूजा जो है। दोनों शादी के बाद पहली बार एक साथ पति-पत्नी के रूप में गणपति पूजा कर रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने खुद बप्पा का भव्य स्वागत किया और घर में सजाए गए पंडाल में ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच स्थापिता किया। अब पूरे परिवार के साथ मिलकर गणेश वंदना में लगे हुए हैं। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

कमाल की लगीं राधिका मर्चेंट

गणपति पूजा के इस खास मौके पर सितारों का भी बीती शाम मेला लगा और अंबानी परिवार ने किसी की खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी दौरान अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की भी झलक सामने आई। वो पूरी तरह से एक सुहागन के अवतार में नजर आईं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, रंगीन सिल्क की हैवी साड़ी पहने अंबानी परिवार की छोटी बहू बेहद खूबसूरत लगीं। अपने इस लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया था। राधिका मर्चेंट के इस अवतार में उनकी सास नीता अंबानी की झलक देखने को मिल रही थी। वो पूरी तरह से सास की तरह सजी-संवरी नजर आईं। नीता अंबानी भी छोटे बेटे और बहू के साथ स्पॉट की गई। ब्लू गुजराती साड़ी में नीता अंबानी भी बेहद खूबसूरत लगीं। ये कह सकते हैं कि नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को पूरी टक्कर दे रही थीं और कोई किसी से कम नहीं थीं। 

यहां देखें वीडियो

एंटीलिया में जलसे जैसा माहौल

अनंत अंबानी ने भी अपनी पत्नी और मां के साथ पोज दिया। वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आए। अनंत अंबानी को अपने दोस्तों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से बातचीत करते भी देखा गया। बता दें, अंबानी परिवार हर साल बप्पा को अपने घर पर विराजमान करता है और इस दौरान जलसे जैसा माहौल देखने को मिलता है। अंबानी हाउस यानी एंटीलिया शादी के घर की तरह सजाया जाता है। इस साल भी ठीक ऐसा ही किया गया है। खूब सजावट के साथ बप्पा का ग्रैंड वेलकम हुआ है। ये धूमधाम अब विसर्जन तक देखने को मिलेगी। पूरा परिवार बप्पा की सेवा में लगा नजर आएगा। इस खास मौके पर बीती शाम सलमान खान, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और करीना कपूर जैसे कई फिल्मी सितारे पहुंचे और महफिल को और गुलजार किया।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.