• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

दीपिका पादुकोण मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती, आने वाला है नन्हा मेहमान

bareillyonline.com by bareillyonline.com
7 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
दीपिका पादुकोण मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती, आने वाला है नन्हा मेहमान
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

deepika padukone- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
दीपिका पादुकोणहॉस्पिटल में भर्ती

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर एक्ट्रेस दीपिका को उनके पति रणवीर और पूरे परिवार के साथ कार में मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में जाते हुए देखा गया है। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का अस्पताल पहुंचते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही दीपिका पादुकोण के फैंस खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट इसी महीने के लिए बताई गई थी। दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए पहुंची हॉस्पिटल

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल पहुंचे और इस खबर से सारे इंटरनेट यूजर्स खुशी से झूम उठे हैं। भर्ती होने के एक दिन पहले ही 6 सितंबर, शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही अब फैंस कपल से खुशखबरी के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। वैसे गुड न्यूज कभी भी आ सकती है।

दीपिका पादुकोण के पहले बच्चे के जन्म का इंतजार

दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल होते ही कई नेटिजन्स सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की सुरक्षित डिलीवरी की प्रार्थना भी कर रहे हैं। किसी ने कहा, ‘लक्ष्मी आएगी घर ऐसी फीलिंग आ रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘भगवान उन्हें और बच्चे को आशीर्वाद दें।’ तीसरे ने भविष्यवाणी की, ‘गणेश जल्द ही दीपवीर के घर आएंगे।’ विरल भयानी ने दीपिका पादुकोण के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वीडियो शेयर करते हुए है ये दावा किया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि दीपिका नियमित जांच के लिए आई हैं या उन्हें डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया है।

दीपवीर का पहला बच्चा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और अब 6 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.