• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

जानें वेट लॉस में कैसे काम करता है पपीता – Jaane weight loss me kaise kaam karta hai papaya

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
जानें वेट लॉस में कैसे काम करता है पपीता – Jaane weight loss me kaise kaam karta hai papaya
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना 200 ग्राम पपीते का सेवन करें। हम बताएंगे वेट लॉस में यह किस तरह फायदेमंद होता है, साथ ही जानेंगे इन्हे वेट लॉस डाइट में शामिल करने का तरीका।

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

मोटापा एक कॉमन लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुका है। यंग जेनरेशन से लेकर बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। यदि आपको भी बढ़ता वजन परेशान कर रहा है, तो चिंता न करें! वेट लॉस में पपीता आपकी मदद कर सकता है। मेरी मां सालों से पपीते को अपना वेट लॉस (weight loss) मंत्र मानती आ रही हैं। आज भी उनकी बॉडी पूरी तरह से फिट है। हालांकि, वे फिटनेस के लिए अन्य डाइट और शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देती हैं। वहीं पपीता उनके फिटनेस जर्नी को आसान और प्रभावी बना देती हैं। तो क्यों न आप भी अपने वेट लॉस जर्नी में पपीता शामिल करें।

न्यूट्रीशनिस्ट और योग एक्सपर्ट बिंदु बजाज ने वजन कम करने के लिए पपीते के कुछ खास फायदे बताए हैं। तो चलिए जानते हैं, ये कैसे काम करता है। साथ ही जानेंगे इसे वेट लॉस डाइट (papaya diet) में शामिल करने का तरीका (papaya for weight loss)।

जानें वेट लॉस में कैसे काम करता है पपीता (Papaya for Weight Loss in Hindi)

1. सिमित होती है कैलोरी की मात्रा

“पपीता एक लो कैलोरी फ्रूट है। लगभग 100 ग्राम पपीते में 43 के करीब कैलोरी मौजूद होती हैं। साथ ही, पपीता विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फोलेट और पोटेशियम से भरपूर होता है। वहीं यह हाई फाइबर फ्रूट है, इसलिए यह पानी का भी एक बढ़िया स्रोत होता है। फाइबर आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और बॉडी फैट को बर्न करने में मदद करता है।”

Jaane weight loss me kaise kaam karta hai papaya
पपीता एक लो कैलोरी फ्रूट है। लगभग 100 ग्राम पपीते में 43 के करीब कैलोरी मौजूद होती हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ावा देता है

कुछ लोगों का पेट कमज़ोर होता है और उनके पेट में कम मात्रा में एसिड मौजूद होता है। ऐसे लोगों के लिए पपीते में मौजूद पपेन मददगार साबित हो सकते हैं। यह मीट को पचाने और मीट से प्रोटीन के अवशोषण में मदद करते हैं। जब फैट और वजन घटाने की बात आती है, तो प्रोटीन को एक बेहद प्रभावी पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है।

3. मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है

पपीते में पपेन मौजूद होते हैं। पपेन एक प्रकार का पाचक एंजाइम है, जो प्रोटीन के पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। जब पपेन पाचन प्रक्रिया को तेज़ करता है, तो शरीर में मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाता है। इस प्रकार यह पाचन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है, और आपकी पाचन क्रिया सक्रीय हो जाती है, साथ ही बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता।

यह भी पढ़ें

पुरानी से पुरानी कब्ज की छुट्टी कर सकते हैं रसोई में मौजूद ये 4 नुस्खे, पर पहले कारण जान लें

यह भी पढ़ें : Papaya to lose weight : मेरी मम्मी की बताई इन 4 स्मूदी रेसिपीज से आप भी कर सकती हैं वेट लॉस

4. फाइबर से भरपूर होते हैं

पपीता डाइयट्री फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे ज़्यादा खाने की इच्छा नहीं होती और आप एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं लेती हैं। फाइबर पाचन में भी सहायता करता है, और खाद्य पदार्थ पूरी तरह से पच जाते हैं। इस प्रकार यह शरीर में फैट के जमाव को रोकता है।

Papaya hai faydemand
पपीता एक सुपरफूड है जो विभिन्न पोषण सामग्रियों से भरपूर होता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

5. पाचन को बढ़ावा दे

पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़कर पाचन में सहायता करता है। एक स्वस्थ पाचन क्रिया शरीर में होने वाले सूजन को रोकती हैं और आंतों की सेहत को बढ़ावा देती हैं, जिससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

6. प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण

पपीता एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक (diuretic) के रूप में कार्य करता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालता है, और वॉटर रिटेंशन की वजह से हुए वेट गेन को कम करता है। वहीं यह सूजन को भी कम कर देता है और समग्र शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है।

7. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। पपीता ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, और अस्वास्थ्यकर, उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की क्रेविंग्स को रोकता है।

8. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है

पपीता आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन सी, ए और ई और मिनरल्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे आपके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना और कैलोरी बर्न करना आसान हो जाता है।

Kheera kaise hai weight loss mei madadgaar
पपीते का सेवन पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में आपकी मदद करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

जानें वेट लॉस डाइट में पपीता शामिल करने का सही तरीका (How to eat papaya for weight loss)

1. इसे कच्चा खाएं: आप पपीते के बीज निकालकर इसके छिलके उतार कर इसे कच्चा अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह तरीका पपीता खाने का बेहद प्रभावी तरीका है।

2. इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करें: आप नाश्ते में अन्य हेल्दी फल एवं सब्जियों के साथ पपीते के टुकड़े खा सकती हैं, या उन्हें दलिया या अन्य अनाज में मिला कर खाएं।

3. इसे सलाद में ऐड करें: आप पपीते के टुकड़ों को फल, सब्जी, टूना या चिकन सलाद में ऐड कर सकती हैं।

4. इसे सैक्स के रूप में खाएं: आप चिप्स के बजाय शाम को सैक्स के रूप में पपीते के टुकड़े खा सकती हैं।

5. इसे भोजन के साथ खाएं: आप पाचन में मदद के लिए भोजन के बाद पपीते के टुकड़े खा सकती हैं।

6. इसे सुबह खाएं: आप लंबे समय तक संतुष्ट रहने के लिए और पाचन शक्ति को बढ़ने के लिए सुबह खाली पेट पपीता खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Papaya in Pregnancy: कच्चा या पका हुआ, जानिए गर्भावस्था में कौन सा पपीता है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.