bareillyonline.com
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
SIGN UP
bareillyonline.com
No Result
View All Result
Home न्यूज़

Protest against the top management of the board | SEBI कर्मचारियों का टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन: काम का दबाव बनाने और ऑफिस का माहौल खराब करने आरोप लगाया, सेबी बोला- कहानी बना रहे कर्मचारी

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 September 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के सैकड़ों कर्मचारी गुरुवार सुबह 11 बजे से बोर्ड के टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि टॉप मैनेजमेंट परफॉरमेंस टारगेट को लेकर दबाव बनाते हैं और दफ्तर में माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

रिपोर्ट्स की माने तो पिछले महीने सेबी के कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर टॉक्सिक वर्क कल्चर पर चिंता जताई थी। कर्मचारियों ने लीडरशिप पर कठोर भाषा का उपयोग करने, अनरियलिस्टिक लक्ष्य निर्धारित करने और माइक्रोमैनेजमेंट का आरोप लगाया और लीडरशिप में बदलाव की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक इस पत्र में 500 के करीब कर्मचारियों के हस्ताक्षर थे।

SEBI ने कहा था- टॉक्सिक वर्क कल्चर की कहानी बना रहे कर्मचारी
​​​​​​​आरोपों के सामने आने के बाद बुधवार (4 सितंबर) को सेबी ने बयाना जारी कर कहा कि कर्मचारियों को बाहरी तत्व गुमराह कर रहे हैं। SEBI ने कहा, कुछ कर्मचारी निगेटिव वर्क एनवायरमेंट की कहानी को हवा देकर संस्था से कुछ भी मनवाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • कुछ कर्मचारियों के एक समूह ने जानबूझकर इस मुद्दे को वर्क एनवायरमेंट से जोड़ा।
  • कर्मचारी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 55% की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
  • जूनियर अधिकारियों को उनके ग्रुप के बाहर मैसेज मिल रहे हैं, जो उन्हें उकसा रहे हैं।
  • मैसेज में कहा जा रहा मीडिया में जाओ, मंत्रालय में जाओ, बोर्ड में जाओ।

ZEE के फाउंडर ने सेबी चीफ पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था
मंगलवार (3 सितंबर) को ZEE के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर पक्षपात, भ्रष्टाचार और अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि SEBI चेयरपर्सन भ्रष्ट हैं, क्योंकि सेबी में पद संभालने से पहले बुच और उनके पति की संयुक्त आय लगभग 1 करोड़ रुपए प्रति वर्ष थी, जो अब 40-50 करोड़ रुपए प्रति वर्ष हो गई है।

कांग्रेस ने SEBI पर तीन जगह से सैलरी लेने का आरोप लगाया
इससे पहले सोमवार को SEBI पर कांग्रेस पार्टी ने भी SEBI से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘माधबी पुरी बुच 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक SEBI में पूर्णकालिक सदस्य थीं। फिर 2 मार्च, 2022 को माधबी पुरी बुच SEBI की चेयरपर्सन बनीं।

SEBI की चेयरपर्सन को नियुक्त करने वाली कैबिनेट में PM मोदी और अमित शाह शामिल हैं।’ उधर, ICICI ने आरोपों को नकार दिया और कहा, ‘बैंक से रिटायर होने के बाद माधवी को कोई सैलरी या एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन नहीं दिया गया। उन्होंने सिर्फ रिटायरमेंटल बेनिफिट्स लिए।’

ये खबर भी पढ़ें…

SEBI चीफ पर 3 जगह से लाभ लेने का आरोप: कांग्रेस बोली- ICICI से ₹16.80 करोड़ सैलरी ली; बैंक ने कहा- सिर्फ रिटायरमेंट बेनिफिट्स लिए

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चीफ माधबी पुरी बुच कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माधवी पर SEBI से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट, सेबी चीफ पर आरोप: माधबी पुरी बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर एंटिटीज में थी हिस्सेदारी
अडाणी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट के लिए जानी जाने वाली फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) की चीफ माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया है कि सेबी चीफ के पास अडाणी ग्रुप के जरिए पैसों की हेराफेरी स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी थी। b

पूरी खबर पढ़ें…

बुच बोलीं- SEBI जॉइन करने से पहले किया था निवेश: हिंडनबर्ग कारण बताओ नोटिस का जवाब देने की जगह चरित्र हनन कर रहा है हिंडनबर्ग के आरोपों पर सेबी चेयरपर्सन ने कहा है कि आरोपों में जिस फंड का जिक्र किया गया है उसे उन्होंने 2015 में लिया था। तब उनका SEBI से कोई संबंध नहीं था। हिंडनबर्ग के आरोपों के पर माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने रविवार (11 अगस्त) को बयान जारी कर आरोपों का खंडन किया। बुच ने बताया कि ये निवेश उन्होंने सेबी में शामिल होने से लगभग 2 साल पहले किया था।

पूरी खबर पढ़ें…

हिंडनबर्ग बोला- SEBI चीफ ने सफाई में आरोप स्वीकारे: साफ है कि उनका विदेशी फंड में निवेश, अडाणी के भाई ने इससे शेयरों की कीमत बढ़ाई
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कहा कि हमारी रिपोर्ट पर SEBI चेयरपर्सन माधबी बुच ने प्रतिक्रिया देते हुए कई चीजें स्वीकार की हैं, जिससे कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

पुरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
Step-by-Step Guide to Apply for the Chief Minister’s Farmers Security Scheme | Crop protection subsidies | Farm animal protection subsidy
न्यूज़

Step-by-Step Guide to Apply for the Chief Minister’s Farmers Security Scheme | Crop protection subsidies | Farm animal protection subsidy

10 months ago
edit post
शराब और स्मोकिंग फीमेल लिबिडो को किस तरह प्रभावित करता है – alcohol and smoking effect on libido
हैल्थ

शराब और स्मोकिंग फीमेल लिबिडो को किस तरह प्रभावित करता है – alcohol and smoking effect on libido

4 months ago
edit post
होटल सेक्टर में रोजगार के अपार अवसर : प्रो. श्याम बिहारी
न्यूज़

होटल सेक्टर में रोजगार के अपार अवसर : प्रो. श्याम बिहारी

4 months ago
edit post
Vivah Muhurat 2025: 16 जनवरी से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त, इस साल 76 दिन मिलेगा सात फेरे लेने का मौका
व्रत त्यौहार

Vivah Muhurat 2025: 16 जनवरी से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त, इस साल 76 दिन मिलेगा सात फेरे लेने का मौका

4 months ago

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Categories

  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • गैजेट
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • ब्लॉग
  • व्रत त्यौहार
  • स्पोर्ट्स
  • हैल्थ

Tags

#bareillyfamousfor #bareillycity #bareillyonline #bareilly #bareillynews Bareilly Bareilly City Bareilly News BareillyOnline Bareilly Pincode Bareilly Smart City Pincode Bareilly Smart City Bareilly
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version