• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

PM Modi at ET World Leaders Forum: People voting for change worldwide, but India voted for hat-trick govt | मोदी बोले- 10 साल में ग्लोबल इकोनॉमी 35% बढ़ी: जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में 90% इजाफा हुआ, देशवासियों को सुशासन देना हमारा संकल्प

bareillyonline.com by bareillyonline.com
1 September 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
PM Modi at ET World Leaders Forum: People voting for change worldwide, but India voted for hat-trick govt | मोदी बोले- 10 साल में ग्लोबल इकोनॉमी 35% बढ़ी: जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में 90% इजाफा हुआ, देशवासियों को सुशासन देना हमारा संकल्प
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi At ET World Leaders Forum: People Voting For Change Worldwide, But India Voted For Hat trick Govt

नई दिल्ली2 घंटे पहले

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

  • कॉपी लिंक
PM मोदी ने कहा कि देश के लोग बीते 10 सालों में देश की उपलब्धियों को देख रहे हैं।  इसलिए एक नए विश्वास से भरे हुए हैं। - Dainik Bhaskar

PM मोदी ने कहा कि देश के लोग बीते 10 सालों में देश की उपलब्धियों को देख रहे हैं। इसलिए एक नए विश्वास से भरे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे, तो मैंने कहा था कि तीसरे कार्यकाल में हमारी सरकार तीन गुना तेजी से काम करेगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अब इरादे और मजबूत हैं और देश के हर नागरिक की तरह सरकार भी उम्मीद और विश्वास से भरी हुई है।

पीएम ने आगे कहा कि पिछले 10 साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था केवल 35% बढ़ी है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था इतने ही समय में लगभग 90% बढ़ी है। यह एक टिकाऊ विकास है जो हमारे देश ने हासिल किया है। यह लगातार आगे बढ़ता रहेगा। हमारा मंत्र लगातार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन रहा है। देश की उपलब्धियों को देखते हुए हमारे देश की जनता भी अब आत्मविश्वास से भरी हुई है।

3 करोड़ घरों को मंजूरी दी
PM मोदी ने कहा कि 100 दिन भी नहीं बीते हैं, हम भौतिक बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में लगे हैं। हम सामाजिक बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहे हैं। हम लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले तीन महीनों में हमने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं। हमने गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घरों को मंजूरी दी है।

1 दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 1 दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और ये लोग सिर्फ गरीबी से बाहर नहीं आए हैं, उन्होंने नव मध्यम वर्ग का निर्माण किया है। ये गति और पैमाना ऐतिहासिक है।
हमने गरीबों के प्रति सरकार का नजरिया बदला है। उनके पास बैंक खाते नहीं थे, बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। इसलिए हमने उनकी बाधाएं दूर कीं। जिनके पास दशकों से बैंक खाते नहीं थे, वे आज अपने खातों से डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं। जिनके लिए बैंकों के दरवाजे बंद थे। उन्हें आज बिना गारंटी के बैंक लोन मिल रहा है, वे आज उद्यमी बन रहे हैं।

फोरम में PM मोदी की दो बड़ी बातें…

  1. हमारे सरकार के तीसरे कार्यकाल को अभी 100 दिन भी नहीं हुए हैं। हम फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में जुटे हैं। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहे हैं। इन 100 दिनों के भीतर देश के 11 लाख ग्रामीण सामान्य परिवारों से 11 लाख नई लखपति दीदी निकलकर आई हैं।
  2. पिछले 10 साल में इसने 60,000 से एक लाख अधिक मेडिकल सीटें जोड़ी हैं। अगले पांच साल में 75,000 से अधिक सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा अब हमारा संकल्प दुनिया भर में हर खाने की मेज पर ‘मेड-इन-इंडिया’ उत्पाद सुनिश्चित कराना है।

भारत मंडपम में PM बोले- महिला सुरक्षा के लिए कठोर कानून मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आज जिला अदालतों की नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा समाज की गंभीर चिंता है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं। 2019 में सरकार ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की थी। इसके तहत अहम गवाहों के लिए डिपोजिशन सेंटर्स का प्रावधान है।

इसमें भी डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की भूमिका अहम है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट जज, DM और SP शामिल होते हैं। इन कमेटी को और सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचारों से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही अधिक आश्वासन मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.