[ad_1]
What Are The Best Drinks To Improve Health: पुराने समय में लोग स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज प्राकृतिक चीजों से ही करते थे। क्योंकि इन चीजों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। साथ ही, ये चीजें आसानी से हमारे घर में भी मौजूद होती हैं। ऐसे कई प्राकृतिक जड़ी-बूटियां हैं जिनका सेवन हम अक्सर करते हैं। ये चीजें कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं। कई ऐसे मसाले हैं जिन्हें अगर आप रातभर पानी में भिगोकर सुबह इनका पानी पीते हैं, तो ये सेहत के लिए मैजिकल ड्रिंक की तरह काम करते हैं। ऐसी ही कई चीजों के बारे में जानकारी देते हुए हार्मोनल हेल्थ स्पेशलिस्ट और इंटग्रेटिव हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन मैजिकल ड्रिंक के बारे में।
अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं में पिएं ये नेचुरल ड्रिंक्स- Magical Drinks For Different Health Problems
कलौंजी का पानी- Kalonji Water
अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो आप कलौंजी का पानी पी सकते हैं। आपको 1 चम्मच कलौंजी रातभर पानी में भिगोकर रखनी है। सुबह उठकर इसका सेवन करें। अगर आप वेट लॉस प्लान भी कर रहे हैं, तो आप इसका पानी पी सकते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, डायबिटीज और दिमाग के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है।
गोंद कतीरे का पानी- Gond Katira Water
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिएगोंद कतीरा फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। अगर आपको लू जल्दी लग जाती है या आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप इनका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Weight Loss: बैली फैट को कम करने और तेजी से वजन घटाने में मदद करता है बेकिंग सोडा और विनेगर का ये देसी नुस्खा
धनिये का पानी- Coriander Water
अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो आपको धनिये का पानी पीना चाहिए। इसके लिए आपको 2 चम्मच धनिये के बीच रातभर पानी में भिगोकर रखना है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह वजन घटाने और पाचन स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
लहसुन का पानी- Garlic Water
अगर आपको फैटी लिवर की समस्या रहती है, तो आपको लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप लहसुन की कली को पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, बॉडी से टॉक्सिन निकालने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी यह फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठकर पीएं सिर्फ एक कप अदरक का पानी और पाएं शरीर पर जमा चर्बी से छुटकारा, जानें इसे बनाने का तरीका
अर्जुन की छाल की चाय- Arjun ki Chaal Tea
हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर में आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसे आप नियमित रूप से चाय के रूप में ले सकते हैं। यह हार्मोन्स कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद होगी।
शतावरी की चाय- Shatavari Tea
कई महिलाओं को पीसीओडी और पीसीओएस जैसी समस्याएं रहती हैं। यह हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याएं हैं जिनमें कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप शतावरी की चाय पी सकते हैं।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करना चाहिए।
[ad_2]
Source link