Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

Longest Day of The Year: 21 जून को रहेगा साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात, 12 बजे गायब हो जाएगी परछाई

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

कर्क रेखा पर बसे शहरों में सूर्य की किरणें लंबवत होने के कारण किसी भी वस्तु की छाया गायब हो जाती है। कर्क रेखा के शहरों के लिए 21 जून को शून्य छाया दिवस होगा। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदय होगा। इसे स्ट्रॉबेरी मून नाम से जाना जाता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 07:58:53 PM (IST)

Updated Date: Thu, 20 Jun 2024 07:58:53 PM (IST)

Longest Day of The Year: 21 जून को रहेगा साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात, 12 बजे गायब हो जाएगी परछाई
सूर्य देव कर्क रेखा पर पहुंचकर अपनी उत्तरायण यात्रा पूरी करने जा रहे हैं।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गुजरती है कर्क रेखा
  2. 21 जून को 12 बजे गायब हो जाएगी परछाई
  3. इस खगोलीय घटना को कहते हैं ‘समर सोलेस्टिस’

नवदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। पृथ्वी के 16 देशों, भारत के आठ राज्यों सहित मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर उत्तरी गोलार्द्ध में खींची गई काल्पनिक कर्क रेखा पर शुक्रवार को साल की खास खगोलीय घटना दिखाई देने वाली है।

सूर्यदेव हो जाएंगे दक्षिणायन

सूर्य कर्क रेखा पर पहुंचकर अपनी उत्तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है। इसके बाद यह अपनी वापसी दक्षिणायन यात्रा आरंभ करेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्द्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी। इस घटना को समर सोलेस्टिस कहते हैं।

21 जून को शून्य छाया दिवस

सारिका ने बताया कि कर्क रेखा पर स्थित नगरों में सूर्य के लंबवत होने के कारण किसी भी वस्तु की छाया दोपहर में उसके आधार के नीचे बनेगी, जिससे लगेगा कि छाया गायब हो गई। कर्क रेखा के नगरों के लिए आज शून्य छाया दिवस होगा।

naidunia_image

खगोलीय उत्तरायण के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने की इस घटना को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गुरुवार रात की शुरुआत भी बेहद खास होगी। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदय होगा। इसे स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया है, जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्ट्रॉबेरी के कारण रखा गया है। लगभग हर 20 साल में स्ट्रॉबेरी मून और समर सोल्स्टिस की घटना एक साथ होती है।

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य

  • गुजरात
  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • पश्चिमी बंगाल
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम

कर्क रेखा पर स्थित मप्र के जिले

  • रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, सीहोर
  • भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन
  • सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर
  • उमरिया और शहडोल

आज 21 जून को दिन की अवधि

  • भोपाल में 21 जून को दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 01 सेकंड होगी।
  • नर्मदापुरम में 21 जून को दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 53 सेकंड होगी।
  • बैतूल में 21 जून को दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनट और 22 सेकंड होगी।

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

5 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version