• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Sawan 2024: कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानिए सोमवार व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Sawan 2024: कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानिए सोमवार व्रत से जुड़ी जरूरी बातें
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

इस महीने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 02:13:29 PM (IST)

Updated Date: Sat, 08 Jun 2024 02:13:29 PM (IST)

Sawan 2024: कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानिए सोमवार व्रत से जुड़ी जरूरी बातें
सावन के महीने में इन बातों का रखें ध्यान।

HighLights

  1. जल्द ही शुरू होने वाला है सावन का महीना।
  2. सावन के महीने में व्रत करने का है विशेष महत्व।
  3. सावन के महीने में शिवलिंग का पंचामृत से और फिर जल से अभिषेक करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार के व्रत का भी बहुत महत्व होता है। सावन सोमवार व्रत पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

जरूर रखें सावन सोमवार व्रत

सावन सोमवार का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में सावन सोमवार का व्रत जरूर रखना चाहिए और भगवान शिव का और देवी पार्वती की विशेष पूजा करें। व्रत के दौरान सिर्फ फलाहार का ही सेवन करना चाहिए।

सावन के महीने में करें ये कार्य

  • सावन के महीने में शिवलिंग का पंचामृत से और फिर जल से अभिषेक करें।
  • शिव जी को बेलपत्र, फल, फूल आदि भी चढ़ाएं।
  • कहा जाता है कि यदि आप सामग्री उपलब्ध करने में असमर्थ हैं, तो सिर्फ एक लोटा जल भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से भी भगवान शिव भी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • सावन के महीने में भगवान शिव के मंत्रों का जाप भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।
  • सावन में भगवान शिव का ध्यान करें और “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
  • सावन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी बहुत लाभकारी होती है।
  • सावन में हर रोज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां खत्म होती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.