• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

kaise kharbooja wajan ghatane me madad karta hai. कैसे खरबूजा वजन घटाने में मदद करता है।

bareillyonline.com by bareillyonline.com
22 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
kaise kharbooja wajan ghatane me madad karta hai. कैसे खरबूजा वजन घटाने में मदद करता है।
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

खरबूजा में शुगर कंटेंट बहुत कम और पानी बहुत अधिक होता है। जो इसे गर्मी के मौसम का एक आदर्श फल बनाता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तब भी आप खरबूजा खा सकते हैं।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने का सबसे आसान और इफेक्टिव उपाय हैं फल। फलों का सेवन न केवल आपके बॉडी टेंपरेचर को संतुलित रखता है, बल्कि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी बचाता है। पर ज्यादा फल मीठे होते हैं। यही वजह है कि इनके सेवन को लेकर कुछ लोगों के मन में संदेह होता है। खासतौर से वे लोग जो या तो डायबिटीज से पीड़ित हैं या जो वजन कम करना चाहते हैं। तो चिंता न करें, क्योंकि खरबूजा एक ऐसा फल है, जिसे आप बिना किसी चिंता के अपनी समर डाइट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के फायदे (Muskmelon ke fayde)।

क्यों इतना खास है खरबूजा (Muskmelon ke fayde) 

होमियोपैथ डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रदीप नेगी बताते हैं, ‘खरबूजा भरपूर पोषक तत्वों के कारण न्यूट्रिशन का पावरहाउस माना जाता है। यह गूदेदार, रसदार, सुगंधित और मीठे स्वाद वाला होता है। इस फल के सेवन से कई फायदे जुड़े हैं। यह हाइड्रेट रखने, बालों की बनावट में सुधार, स्किन हेल्थ, प्रतिरक्षा बढ़ाने और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।’

सौ ग्राम खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व

पानी: 90.2 ग्राम
कैलोरी: 34
वसा: 0.19 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 8.16 ग्राम
प्रोटीन: 0.84 ग्राम
फाइबर: 0.9 ग्राम
चीनी: 7.86 ग्राम
विटामिन सी: 36.7 मिलीग्राम
फोलेट: 21µg
विटामिन ए: 169µg
बीटा कैरोटीन: 2020μg
विटामिन K: 2.5µg

कैसे खरबूजा वजन घटाने में कर सकता है मदद ( How does muskmelon helps in weight loss)

1 हाइड्रेशन बूस्टर (Hydration booster)

डॉ. प्रदीप नेगी बताते हैं, ‘खरबूजे में पानी की बहुत अधिक मात्रा के कारण इसे आहार में हाइड्रेटिंग एजेंट के रूप में शामिल किया जा सकता है। हाई वाटर कंटेंट वाले फ़ूड खरबूजा तृप्ति को बढ़ावा देता है। यह तृप्त कर अधिक खाने की संभावना को कम कर सकता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

muskmelon khane se body wieght loose hota hai
खरबूजे में कैलोरी भी कम होती है, जो इसे वजन कम करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाती है। चित्र :शटरस्टॉक

न्यूट्रिएंट जर्नल के शोध बताते हैं कि जो लोग अधिक पानी युक्त खाद्य पदार्थ खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम होता है। उनके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने की संभावना अधिक होती है।

यह भी पढ़ें

तेजी से वजन घटाना चाहती हैं, तो दिन में दो बार पिएं आंवले की चाय, यहां जानिए इसके फायदे

2 कैलोरी में कम (Low calorie)

खरबूजे में कैलोरी भी कम होती है। जो इसे वजन कम करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाती है। एक कप कटे हुए खरबूजे में केवल 46 कैलोरी होती है, जो इसे भोजन के लिए एक आदर्श स्नैक्स या ब्रेकफास्ट फ़ूड बनाता है।

3 पोषक तत्वों से भरपूर (Muskmelon nutrition)

खरबूजा कैलोरी में कम और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। खरबूजे में हाई मात्रा में विटामिन सी होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मोटापे से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और एथेरोस्क्लेरोसिस सहित कई स्थितियों के जोखिम को कम कर सकता है।

4 पोटैशियम कम करता है चर्बी (Potassium reduces belly fat)

खरबूजे में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। यह शरीर की चर्बी को कम करने के लिए जाना जाता है। गर्मी के इस फल में पानी भी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे आपका पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
खरबूजा बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होता है।

kharbuja khane se immunity boost karti hai
खरबूजा के पोटैशियम शरीर की चर्बी को कम करने के लिए जाना जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

बीटा कैरोटीन सूजन को कम करके और वसा के टूटने को बढ़ाकर स्वस्थ वजन घटाने में मदद करता है। नेचर जर्नल के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने बीटा-कैरोटीन के साथ अपने आहार को लिया, उनके शरीर के वजन और शरीर में वसा प्रतिशत में कमी देखी गई।

5 नेचुरल डाययूरेटिक (Natural Diuretic muskmelon)

खरबूजा एक नेचुरल डाययूरेटिक भी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ब्लोटिंग और सूजन कम हो जाती है। यह शरीर को हल्का और अधिक ऊर्जावान महसूस करने में भी मदद कर सकता है। इसससे वजन घटाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

6 शुगर कंटेंट (Low Sugar content)

खरबूजा मीठा होता है मगर इसमें चीनी अपेक्षाकृत कम होती है। प्रति 100 ग्राम खरबूजे में केवल 7.86 ग्राम शुगर होती है। यह आम और केले जैसे अन्य फलों की तुलना में कम है। एक कप कटे हुए खरबूजे में केवल 9 ग्राम चीनी होती है। इसलिए खरबूजा स्वस्थ वजन घटाने वाले आहार का हिस्सा हो सकता है। इसकी चीनी सामग्री से वजन बढ़ने की संभावना नहीं है।

7 कब्ज को रोकता है (Constipation)

कब्ज के कारण भी शरीर फूल रहता है। खरबूजा एक उत्कृष्ट जल स्रोत है। इसमें कुछ फाइबर होता है। ये घटक स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। खरबूजे में पानी की ज्यादा मात्रा शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।

muskmelon wajan ghata hai.
खरबूज कब्ज दूर करता है। चित्र : अडॉबी स्टॉक

वजन घटाने के लिए खरबूजा कैसे खाएं (how to eat muskmelon for weight loss) ?

वजन घटाने के लिए खरबूजे को कई तरह से खाया (Muskmelon ke fayde) जा सकता है। सबसे फायदेमंद तरीका यह है कि इसे उसी रूप में खाया जाये। खासकर ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के समय। इसे सलाद या स्मूदी के रूप में भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- Earth Day 2024 : फास्ट फूड पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली बारीक प्लास्टिक कर सकती है ब्रेन और प्रजनन क्षमता को कमजोर

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.