Aaj Ka Health Rashifal: 6 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन | 6 october 2024 health horoscope prediction all zodiac signs today in hindi


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। राशिफल की मदद से आप अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन आराम करना आपके दिन को बेहतर बना सकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें साथ ही हेल्दी फैट फूड्स का सेवन करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। 

वृषभ 

आज आपको अपने उत्साह पर नियंत्रण रखना चाहिए साथ ही आपको ज्यादा काम करने के बजाय थोड़ा आराम भी करना चाहिए। आज के दिन आपको स्ट्रेस को कम रखना चाहिए। 

मिथुन 

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आज के दिन आपको मेडिटेशन करने के साथ ही योग का अभ्यास करना लाभकारी रहेगा। इससे मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

कर्क 

आज आपको घर पर ही श्वसन प्रणाली से जुड़े व्यायाम, योग और एरोबिक्स एक्सरसाइज में शामिल रहना चाहिए। यह न केवल आपके शरीर को टोन करेगा बल्कि इससे स्ट्रेस भी कम रहेगा। 

सिंह 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या और खान-पान की आदतों में परिवर्तन करने पर विचार करना जरूरी है। 

कन्या 

आज आपके लिए किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना फायदेमंद रहेगा। इससे न केवल आपका शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी बल्कि, आप लंबे समय तक तरोताजा महसूस करेंगे। 

तुला 

आज के दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़े सप्लीमेंट्स का सीमित मात्रा में सेवन करना है। इससे आपकी फिटनेस और ऊर्जा में सुधार हो सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना लाभकारी होगा।

वृश्चिक 

आज एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको पोषण से भरपूर आहार का सेवन करना है ताकि  स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सके। 

धनु 

अगर आप स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का संकेत दे रहा है। इसके लिए आपको स्ट्रेस को कम करना है और सुबह-शाम वॉक करें। 

मकर 

आज आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर नहीं लेना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना लाभकारी होगा। इसके लिए आप किसी एरोबिक्स क्लास का हिस्सा बन सकते हैं या जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। 

कुंभ 

आज आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसे कंट्रोल करने के लिए जीवनशैली में सुधार करें। इसके लिए आप जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

मीन 

आज के दिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करने के साथ ही माइंडफुलनेस का भी अभ्यास करना चाहिए। 

Read Next

नवरात्रि के उपवास रखने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, पर जरूर बरतें सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version