• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

1 अक्तूबर से बदल जाएगा 18 ट्रेनों के संचालन का समय

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 February 2024
in बरेली न्यूज़
5 0
0
Bareilly me 1 October se Badla Trains ka Time
9
SHARES
42
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 अक्तूबर से बदल जाएगा 18 ट्रेनों के संचालन का समय

पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन की नई समयसारिणी जारी कर दी है। 110 ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया गया है। कुछ ट्रेनों के नए स्टॉपेज तय किए गए हैं। जिन ट्रेनों के संचालन के समय में फेरबदल किया गया है, उनमें से 18 बरेली होकर गुजरती हैं। इनमे से 16 ट्रेनें इज्जतनगर रेल मंडल की हैं। नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू हो जाएगी।

  • 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस अब पांच मिनट पहले दोपहर दो बजे इज्जतनगर आएगी। 2:05 बजे वहां से रवाना होगी। पंतनगर, किच्छा स्टेशनों पर भी इस ट्रेन के आवागमन का समय बदला गया है।
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10:45 बजे के स्थान पर 10:39 बजे लालकुआं आएगी।
  • 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से शाम आठ बजे के स्थान पर 7:55 बजे चलेगी। 8:15 बजे किच्छा और 8:32 बजे बहेड़ी आएगी।
  • 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन पीलीभीत से सुबह 10:25 के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन अब 12:30 के स्थान पर सुबह 10:50 बजे बरेली सिटी आएगी।
  • 05312 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब पीलीभीत से रात 9:15 बजे के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी।
  • 05329 बरेली-सिटी पीलीभीत स्पेशल ट्रेन सुबह 11:35 के स्थान पर 11:55 बजे आया करेगी।
  • 05327 बरेली सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन बरेली से दोपहर 1:50 बजे के स्थान पर 2:25 बजे चलेगी। इसका अब लालकुआं पहुंचने का समय शाम 4:05 बजे के स्थान पर 4:35 बजे होगा।
  • 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन अब बरेली से दोपहर 2:25 बजे के स्थान पर तीन बजे चलेगी। शाम 4:10 बजे के स्थान पर 4:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
  • 05311 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे के स्थान पर 6:30 बजे चलेगी।
  • 05385 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन रात 8:30 के स्थान पर 9:10 बजे बरेली से चलेगी।
  • 22976 रामनगर-बांद्रा रामनगर स्पेशल ट्रेन से शाम 4:30 के स्थान पर 4:25 बजे चला करेगी। अब यह ट्रेन रात 10:25 के स्थान पर 10 बजे बरेली आएगी।
  • 05398 बरेली सिटी-कासगंज स्पेशल ट्रेन अब सुबह 7:55 के स्थान पर 7:30 बजे बरेली से चलेगी। बदायूं 8:48 बजे और कासगंज सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी।
  • 05369 कासगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन सुबह 6:15 के स्थान पर 6:05 बजे कासगंज से चला करेगी। यह ट्रेन 12:05 के स्थान पर 11:50 बजे लालकुआं पहुंचा करेगी।
  • 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब कासगंज से 10:25 के स्थान पर 11 बजे चला करेगी। इसका बरेली सिटी पहुंचाने का समय दोपहर 1:40 के स्थान पर 2:15 बजे रहेगा।
  • 05397 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन कासगंज से सुबह 9:55 के स्थान पर 9:50 बजे चला करेगी।
    पूर्वोत्तर रेलवे की नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू कर दी जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने 110 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया है। ट्रेनों के परिचालन समय में लगातार सुधार हो रहा है। – पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.