Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

सुबह उठते ही शरीर में दिखाई दे ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं बढ़ा हुआ है ब्लड प्रेशर | morning symptoms that show you have high blood pressure in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

High Blood Pressure Symptoms in Hindi: हाई ब्लड प्रेशर या हाई बीपी एक आम समस्या है, जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर एक तरह का साइलेंट किलर है। हाई बीपी को हाइपरटेंशन के रूप में भी जाना जाता है। यह दुनियाभर में होने वाले मौतों का एक मुख्य कारण है। हाई बीपी जेनेटिक होने के साथ ही, खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और स्ट्रेस की वजह से भी हो सकता है। आजकल कम उम्र के लोग भी हाई बीपी का सामना कर रहे हैं। हाई बीपी होने पर दवाइयों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आते हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। सुबह उठते ही ये 5 लक्षण नजर आए, तो समझ जाएं कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया, नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

सुबह उठते ही हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण- High Blood Pressure Symptoms That Shows in Morning in Hindi

1. चक्कर आना

सुबह उठते ही अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। सुबह उठते ही चक्कर आना, हाई ब्लड प्रेशर का एक संकेत हो सकता है। अगर बिस्तर से उठने के तुरंत बाद ही आपको चक्कर जैसा महसूस हो, तो ऐसे में अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं। हालांकि, चक्कर आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर इसका मुख्य कारण हो सकता है। 

2. सुबह प्यास लगना

वैसे तो प्यास किसी भी व्यक्ति को लग सकती है, लेकिन अगर आपको सुबह-सुबह उठते ही प्यास लग रही है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी होने पर आपको मुंह सूखने जैसा अनुभव हो सकता है। खासकर, सुबह के समय आपको ज्यादा प्यास महसूस हो सकती है। इसलिए अगर आपको सुबह उठते ही ज्यादा प्यास लगती है, तो ऐसे में ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- High BP: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके 5 जोखिम कारक

High Bp

3. धुंधला दिखाई देना

अगर आपको सुबह उठते ही धुंधला नजर आ रहा है, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का एक संकेत हो सकता है।   यानी हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर ही बढ़ा रहता है, तो ऐसे में आपकी आंखें तक कमजोर हो सकती है। इसलिए ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- एसिडिटी क्यों होती है? जानें इसका कारण और लक्षण, एक्सपर्ट से जानें एसिडिटी दूर करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे

4. उल्टी और मितली

उल्टी और मितली जैसी समस्याएं होना भी हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको सुबह उठने के तुरंत बाद उल्टी जैसा अनुभव हो रहा है, तो आपको ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही, एसिडिटी और कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। 

5. नींद आना

जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो इससे नींद प्रभावित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को रात में नींद आने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए उन्हें अक्सर सुबह के समय नींद आती है। इसकी वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। 

अगर आपको भी सुबह उठते ही इन लक्षणों का अनुभव हो रहा है, तो ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं। हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर बीमारी है, जो साइलेंट किलर का काम करती है। कई मामलों में हाई बीपी होने पर कोई लक्षण महसूस नहीं होता है। इसलिए समय-समय पर जांच करके ही इसका पता लगाया जा सकता है। 

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

5 months ago
edit post
RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44
न्यूज़

RIP: नहीं रहे टेबल स्पेस के फाउंडर अमित बनर्जी, 44 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा – rip table space founder amit banerji passes away at 44

5 months ago
edit post
kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025
एंटरटेनमेंट

kanguva to swatantrya veer savarkar 5 films that made it to oscars 2025

5 months ago
edit post
Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम
गैजेट

Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम

5 months ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version