• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

श्रद्धा कपूर को लगी जोर की भूख, भीड़ में मांगने लगीं फ्री पिज्जा, वीडियो वायरल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
19 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
श्रद्धा कपूर को लगी जोर की भूख, भीड़ में मांगने लगीं फ्री पिज्जा, वीडियो वायरल
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Shraddha Kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
श्रद्धा कपूर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया फ्रीक हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी वजह से वो सबसे पॉपुलर भारतीय इंस्टाग्रामर्स की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री भी हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक्ट्रेस हाल में ही एक इवेंट में स्पॉट की गई थीं, जहां उन्हें जोर की भूख लग गई। फिर क्या था एक्ट्रेस ने वहीं खाने का इंतजाम करना शुरू कर दिया। अब आपको पूरा मामला बताते हैं। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

श्रद्धा ने मांगा पिज्जा

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीती शाम एक इवेंट में पहुंची ही थीं कि उन्हें काफी भूख लगी। बाहर ही पिज्जा बंट रहे थे। एक्ट्रेस झट से वहां पहुंचीं और उन्होंने बिना संकोच पूछा कि अगर एक एक्स्ट्रा हो तो उन्हें दे दें। एक्ट्रेस ने पैपराजी के लिए लगे पिज्जा स्टॉल पर जाकर कहा, ‘एक एक्स्ट्रा है क्या, भैया एक लेकर जाऊं प्लीज, पक्का ये एक्स्ट्रा है न…थैंक्यू यार…मैंने देखा यहां पर क्या पार्टी चल रही है…पिज्जा पार्टी’। इसके बाद एक्ट्रेस हाथ में पिज्जा थामें और अपना गाउन संभालते आगे बढ़ गईं। 

यहां देखें वीडियो

इसलिए श्रद्धा ने मांगा पिज्जा

इसके बाद एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वो इवेंट से बाहर आते नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने वहां पिज्जा क्यों मांगा था। एक्ट्रेस ने पैपराजी से कहा, ‘थैक्यू आप सबने मेरे साथ शेयर किया, मुझे बहुत भूख लगी थी। थैक्यू मेरी तरफ से…एक ट्रीट बाकी है मेरी तरफ से’। दोनों ही वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस की क्यूनेस पर लोग फिदा हो रहे हैं और उन पर कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं।  

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस दौरान दोनों प्यार में पड़ गए थे। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्हें रणबीर कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया था। अब एक्ट्रेस ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा भी श्रद्धा के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें: तब्बू की सुपरहिट फिल्म ‘चांदनी बार’ का बनेगा सीक्वल, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

आगे-आगे जा रहे थे गोविंदा, पीछे आ रही भारती सिंह ने की फनी हरकत, वीडियो वायरल 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.