• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

शरीर में फोलिक एसिड बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव | high folate acid signs know prevention tips in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
22 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
शरीर में फोलिक एसिड बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव | high folate acid signs know prevention tips in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

शरीर में एनर्जी के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। अन्य विटामिन की तरह महिलाओं और पुरुषों को फोलिक एसिड की भी आवश्यकता होती है। फोलिक एसिड को फोलेट भी कहा जाता है। इसमें विटामिन बी9 भी पाया जाता है। गर्भधारण में परेशानी होने पर महिलाओं को फोलेट सप्लीमेंट के रूप में दिया जा सकता है। यह प्रेग्नेंसी में बर्थ डिफेक्ट को दूर करने में सहायक होता है। लेकिन, इसके अधिक मात्रा होन से शरीर में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि शरीर में हाई फोलिक एसिड होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। साथ ही, जानते हैं इससे बचाव के उपाय। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

हाई फोलेट एसिड में दिखाई दे सकते हैं ये लक्षण – Symptoms Of High Folic Acid In Hindi 

मतली और पाचन संबंधी असुविधा 

हाई फोलेट का सेवन मेटाबॉलिज्म के कार्य को प्रभावित कर सकता है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है। हाई फोलिक एसिड में व्यक्ति को मतली, सूजन, ऐंठन और दस्त आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। ये पाचन संबंधी समस्याएं व्यक्ति के रोजाना कार्यों को बाधित कर सकती हैं।

high folate sign in hindi

अनिद्रा और नींद की गड़बड़ी 

जबकि फोलेट न्यूरोट्रांसमीटर संश्लेषण के लिए आवश्यक है, वहींं, इसका लेवल हाई होने से ब्रेन के कैमिकल्स प्रभावित हो सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को बैचेनी, रात में नींद न आना व रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या हो सकती है। 

त्वचा में एलर्जी 

हाई फोलिक एसिड के कारण व्यक्ति को स्किन से जुड़ी समस्साओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें स्किन पर चकत्ते बनना, खुजल व मुंहासे होना शामिल है। इसके अलावा, कुछ लोगों को सूजन की समस्या हो सकती है। 

मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन 

फोलेट सेरोटोनिन सहित न्यूरोट्रांसमीटर संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो मूड और इमोशंस को नियंत्रित करता है। हालांकि, अत्यधिक फोलेट का सेवन न्यूरोट्रांसमीटर संतुलन को बाधित कर सकता है, जिससे मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मांसपेशियों में ऐंठन 

फोलेट का बढ़ा हुआ स्तर कैल्शियम के अवशोषण और उपयोग में बाधा उत्पन्न कर सकता है, जिससे मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और जोड़ों का दर्द हो सकता है। 

हाई फोलिक एसिड से बचाव कैसे करें। – Prevention Tips Of High Folic Acid In Hindi 

  • संतुलित आहार का सेवन करें। डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फलों और सलाद को शामिल करें। 
  • डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स न लें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स का सेवन करें। 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। 
  • पाचन संबंधी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। 

इसे भी पढ़ें : हाई यूरिक एसिड में खाएं डॉक्टर की बताई ये 2 चीजें, जल्द मिलेगा आराम

शिशुओं को करीब 39एमसीजी फोलिक एसिड की रोजाना आवश्यकता होती है, जबकि वयस्कों को करीब 240 एमसीजी की जरूरत होती है। नियमित जांच से आप इसके साइड इफेक्ट को कम कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी तरह की समस्या में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.