• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

ज्‍यादा साइक‍िल चलाना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जान लें इसके 7 नुकसान | health hazards of excessive cycling for fitness in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
ज्‍यादा साइक‍िल चलाना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जान लें इसके 7 नुकसान | health hazards of excessive cycling for fitness in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Side Effects Of Excessive Cycling: फ‍िटनेस के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते। कोई डाइट‍िंग करता है, तो कोई एक्‍सरसाइज। कोव‍िड के बाद, फ‍िटनेस को लेकर लोगों का नजर‍िया बदला है। अब लोग फ‍िट और हेल्‍दी बॉडी पर फोकस करते हैं। यह सेहत की तरफ पॉज‍िट‍िव स्‍टेप है। फ‍िटनेस के ल‍िए साइक‍िल चलाना कई लोगों का पसंदीदा वर्कआउट भी होता है। साइक‍िल चलाना आसान है। इसे चलाने से सेहत तो बनती ही है, साथ ही चलाने वाले का मनोरंजन होता है। साइक‍िल चलाना एक रोचक कार्य है। लेक‍िन फ‍िटनेस के ल‍िए कोई भी जरूरत से ज्‍यादा करेंगे, तो वह हान‍िकारक हो सकता है। इसी तरह अगर आप फ‍िटनेस के ल‍िए जरूरत से ज्‍यादा साइक‍िल चलाएंगे, तो सेहत बनने के बजाय ब‍िगड़ सकती है। अब तक आपने साइक‍िल चलाने के फायदे सुनें होंगे लेक‍िन आज हम आपको बताएंगे जरूरत से ज्‍यादा साइक‍िल चलाने के क्‍या नुकसान हो सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ की रहने वाली सर्ट‍िफाइड न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।     

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

excessive cycling side effects

जरूरत से ज्‍यादा साइक‍िल चलाने के नुकसान- Side Effects of Excessive Cycling

  1. गर्दन और कंधे में दर्द हो सकता है क्‍योंक‍ि साइक‍िल चलाते समय आर्म्स पर शरीर के वजन का ज्‍यादा भार रहता है।  
  2. ज्‍यादा साइक‍िल चलाने से पैर और घुटनों में दर्द हो सकता है।    
  3. साइक‍िल को ज्‍यादा देर तक चलाएंगे, तो सीट पर बैठे-बैठे ह‍िप पेन हो सकता है।
  4. ज्‍यादा देर साइक‍ि‍ल चलाने से घबराहट, थकान और कमजोरी होने लगती है।  
  5. साइक‍िल ज्‍यादा देर तक चलाने से इनर थाइज में कपड़ों की रगड़ से होने वाले रैशेज और खुजली (चफिंग) की समस्‍या हो सकती है।
  6. ज्‍यादा तेज या ज्‍यादा देर तक साइकि‍ल चलाने से सांस लेने में समस्‍या हो सकती है खासकर पहाड़ी इलाकों में ज्‍यादा देर साइक‍िल चलाने से सांस की समस्‍या हो सकती है। 
  7. ज्‍यादा देर साइक‍िल चलाने से शरीर के न‍िजी अंगों में दर्द या असुविधा का एहसास हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें- फिटनेस के लिए रोज करते हैं साइकिलिंग, तो जानें लंबी साइकिल राइड से पहले क्या खाएं ताकि बना रहे स्टैमिना  

फि‍टनेस के ल‍िए सही ढंग से साइक‍िल चलाने के ट‍िप्‍स- Right Way of Cycling

  • साइक‍िल चलाते समय पॉश्चर का ख्‍याल रखें, आगे की तरफ ज्‍यादा न झुकें इससे दर्द हो सकता है। कमर और पीठ सीधा रखते हुए साइक‍िल चलाएं।    
  • अपनी एल्‍बो को साइक‍िल चलाते समय मोड़ें नहीं, इससे कंधे, हाथ और कलाई पर जोर पड़ सकता है।
  • अपने हाथ को आराम देते हुए र‍िलैक्‍स होकर साइक‍िल का हैंडल पकड़ें, ज्‍यादा जोर देने से बीपी और स्‍ट्रेस बढ़ सकता है।
  • साइक‍िल चलाते समय ब्रेक लेना जरूरी है, ब्रेक न लेने से थकान और कमजोरी होने लगती है।
  • साइक‍िल चलाने से पहले वार्म अप जरूर करें, इससे बीपी बढ़ने की समस्‍या नहीं होती और शरीर साइक‍ि‍ल‍िंग के ल‍िए तैयार हो जाता है।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.