• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

ग्लूटन वाले फूड्स से एलर्जी का संकेत हैं ये 9 लक्षण, बदलें अपना खानपान | gluten sensitivity symptoms in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
ग्लूटन वाले फूड्स से एलर्जी का संकेत हैं ये 9 लक्षण, बदलें अपना खानपान | gluten sensitivity symptoms in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Gluten Allergy Ke Lakshan: गेहूं, जौ और राई जैसे अनाजों में ग्‍लूटेन पाया जाता है। ग्‍लूटेन प्रोटीन का एक प्रकार है। ब्रेड और पास्‍ता में भी ग्‍लूटेन पाया जाता है। अगर आप ग्‍लूटेन युक्‍त आहार ज्‍यादा मात्रा में लें, तो शरीर में मोटापा, कब्‍ज और गैस की समस्‍या हो सकती है। सीलिएक रोग से पीड़ित मरीजों को ग्लूटेन युक्त अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्‍लूटेन से एलर्जी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं ज‍िन्‍हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में जानेंगे ग्‍लूटेन एलर्जी के लक्षण। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।   

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

gluten allergy ke lakshan

1. डायर‍िया- Diarrhea 

ग्‍लूटेन से एलर्जी होने पर डायर‍िया हो सकता है। ग्‍लूटेन युक्‍त चीजों को खाने से न्‍यूट्र‍िएंट्स ठीक से एब्‍सॉर्ब नहीं हो पाते।  इससे डायर‍िया की समस्‍या हो जाती है। बार-बार डायर‍िया होने के कारण इलेक्‍ट्रोलाइट इंबैलेंस, ड‍िहाइड्रेशन और थकान की समस्‍या हो सकती है।   

2. थकान- Fatigue 

ग्‍लूटेन से एलर्जी के कारण थकान महसूस होती है। कई लोगों की नींद खराब हो जाती है और तेज दर्द महसूस होता है। अगर व्‍यक्‍त‍ि सीलिएक रोग से पीड़ि‍त है, तो उसे एनीम‍िया होने का खतरा बढ़ जाता है ज‍िसके कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है।

3. जोड़ों में दर्द- Joint Pain 

ग्‍लूटेन से एलर्जी होने पर जोड़ों में दर्द की समस्‍या हो सकती है। इस एलर्जी का असर नर्वस स‍िस्‍टम पर पड़ता है। नर्वस स‍िस्‍टम पर पड़े नकारात्‍मक असर से हाथ-पैर में दर्द हो सकता है।    

4. हाथ-पैर सुन्न हो जाना- Numbness 

हाथ-पैर सुन्न हो जाने का कारण ग्‍लूटेन का सेवन हो सकता है। ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन से एलर्जी होती है उनके हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज या व‍िटाम‍िन-बी12 की कमी है, उनमें यह लक्षण ज्‍यादा देखने को म‍िलता है। 

5. स्‍क‍िन एलर्जी- Skin Allergy

ग्‍लूटेन से एलर्जी होने के कारण स्‍क‍िन एलर्जी हो सकती है। ग्‍लूटन युक्‍त चीजों को खाते ही स्‍क‍िन पर रैशेज, खुजली या जलन का एहसास हो सकता है। यह सबसे कॉमन लक्षण है ज‍िससे ग्‍लूटेन एलर्जी का पता चलता है।    

6. ब्‍लोट‍िंग- Bloating 

ब्‍लोट‍िंग होने पर पेट अध‍िक भरा हुआ महसूस होता है। ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन से एलर्जी है, उन्‍हें ब्‍लोट‍िंग हो सकती है। ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन से एलर्जी होती है, उन्‍हें आए द‍िन ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या रहती है।  

7. पेट में दर्द- Stomach Pain

ग्‍लूटेन एलर्जी के कारण पेट में दर्द और एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या हो सकती है। ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन सूट नहीं करता, उनका पाचन तंत्र इससे युक्‍त चीजें खाते ही र‍िएक्‍ट करने लगता है। 

8. जी म‍िचलाना- Nausea

ग्‍लूटेन एलर्जी के कारण जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है। यह भी एक कॉमन साइन है ज‍िससे आप समझ सकते हैं क‍ि आपको ग्‍लूटेन से एलर्जी है। ग्‍लूटेन एलर्जी होने पर इससे युक्‍त खाने पर उल्‍टी भी हो सकती है।    

9. स‍िर दर्द- Headache

ग्‍लूटेन एलर्जी के कारण स‍िर दर्द की समस्‍या हो सकती है। ज‍िन लोगों को पहले से माइग्रेन है, उनके ल‍िए यह एलर्जी अध‍िक कष्‍टदायक हो सकती है। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में कैफीन का सेवन करने से बचना चाह‍िए, नहीं तो समस्‍या बढ़ सकती है।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.