• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

काला सागर – Drishti IAS

bareillyonline.com by bareillyonline.com
26 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

काला सागर

स्रोत: द हिंदू

यूक्रेन ने रूस के काला सागर बेड़े पर कई सफल हमले किये जिससे रूस को महत्त्वपूर्ण नुकसान हुआ जिसके बाद एडमिरल अलेक्ज़ेंडर मोइसेव को रूस के नौसेना का नया कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया।

काला सागर से संबंधित प्रमुख तथ्य क्या हैं?

  • परिचय:

    • काला सागर को यूक्सिन (Euxine) सागर के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व के प्रमुख जल स्रोतों और प्रसिद्ध अंतर्देशीय समुद्रों में से एक है।
    • अटलांटिक महासागर का यह सीमांत समुद्र पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच स्थित है।

  • भौगोलिक अवस्थिति:

    • सीमावर्ती देश: काला सागर के उत्तर और उत्तर-पश्चिम में यूक्रेन, पूर्व में रूस एवं जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की तथा पश्चिम में बुल्गारिया व रोमानिया स्थित है।

नोट:काला सागर के सीमावर्ती देशों को BURGeR-T (बुल्गारिया, यूक्रेन, रूस, जॉर्जिया, रोमानिया और तुर्किये) के नाम से जाना जाता है।

  • समुद्री सीमा: यह बोस्फोरस जलडमरूमध्य के माध्यम से मरमरा सागर से और फिर डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से एजियन सागर (भूमध्य सागर का एक लंबा तटबंध) से जुड़ी हुई है।

    • तुर्की जलडमरूमध्य प्रणाली– डार्डानेल्स, बोस्पोरस और मरमरा सागर- भूमध्यसागर तथा काला सागर के बीच एक ट्रांज़ीशन ज़ोन के रूप में कार्य करती है।

      • आज़ोव सागर, काला सागर का एक उत्तरी विस्तार है जो कर्च जलडमरूमध्य से जुड़ा हुआ है।

    • आस-पास के पर्वत: काला सागर दक्षिण में पोंटिक, पूर्व में काकेशस और उत्तर में क्रीमियन पर्वतों से घिरा हुआ है।

  • बहने वाली नदियाँ:

    • काला सागर की जल आपूर्ति प्रमुख नदियों द्वारा की जाती है, मुख्यतः डेन्यूब (रूस में वोल्गा के बाद यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी), नीपर और डेनिस्टर द्वारा।

और पढ़ें – रूस-यूक्रेन संघर्ष, भू-मध्य सागर




  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2019)









समुद्री सीमा देश
1.एड्रियाटिक सागर अल्बानिया
2.काला सागर  क्रोएशिया
3.कैस्पियन सागर   कज़ाकिस्तान
4.भू-मध्य सागर मोरक्को
5.लाल सागर  सीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर: (b)


प्रश्न. टर्की किनके मध्य स्थित है? (2014)

(a) काला सागर और कैस्पियन सागर
(b) काला सागर और भूमध्य सागर
(c) स्वेज़ की खाड़ी और भूमध्य सागर
(d) अकाबा की खाड़ी और मृत सागर

उत्तर: (b)



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

4 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.