• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति को जरूर करना चाहिए इन 8 चीजों का सेवन, सेहत के लिए होती हैं फायदेमंद

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति को जरूर करना चाहिए इन 8 चीजों का सेवन, सेहत के लिए होती हैं फायदेमंद
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

वर्तमान में स्वस्थ जीवन जीना भी लोगों के लिए टास्क बन चुका है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक तरफ आगे बढ़ने की होड़ में लोगों को पास खुद का ख्याल रखने का समय नहीं होता है और दूसरी तरफ आजकल प्रदूषण भी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। आज के समय में खानपान की चीजों में भी खूब मिलावट हो रही है, जिसका बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। फिट और हेल्दी रहने के लिए आप आयुर्वेदिक डाइट को फॉलो कर सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें यानी नित्य सेवनी आहार बताए गए हैं, जिनका रोजाना सेवन करने से (What foods are recommended in the Ayurvedic diet) आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें आयुर्वेद के अनुसार रोजाना क्या खाना चाहिए?

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

आयुर्वेद के अनुसार रोजाना क्या खाना चाहिए? – What Foods Are Recommended In The Ayurvedic Diet In Hindi

1. चावल – Rice

आयुर्वेद के अनुसार आप रोजाना चावल का सेवन कर सकते हैं। चावल में फाइबर के साथ कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। चावल पौष्टिक होता है और यह प्राकृतिक ऊर्जा का अच्छा सोर्स है।

2. मूंग दाल – Moong Dal

पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर्स, विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसका रोजाना सेवन आपको हेल्दी रखने में सहायक होगा और पाचन भी बेहतर हो सकता है।

3. गाय का घी – Cow Ghee

आयुर्वेद में गाय के दूध और घी को अमृत के समान बताया गया है। गाय का घी में हेल्दी फैट्स के साथ आमिनो एसिड्स, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सीमित मात्रा में नियमित सेवन पाचन को सुधारता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर पिएं धनिये का पानी, जानें इसके फायदे और तरीका

4. गाय का दूध – Cow’s Milk

प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर गाय का दूध भी रोजाना पीना चाहिए। आप रात में सोने से पहले गाय का दूध पी सकते हैं, इससे नींद अच्छी आएगी। गाय का दूध बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, यह शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है।

Ayurvedic Diet

5. जौ – Barley

जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका नियमित सेवन पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फल और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नियम

6. सेंधा नमक – Rock Salt

सेंधा नमक में मौजूद जरूरी मिनरल्स आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को हाई बीपी रहता है वह भी कम मात्रा में सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।

7. शहद – Honey

कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शहद का सेवन भी आयुर्वेद में शरीर के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। शहद शारीरिक क्षमता को बढ़ाने वाला पौष्टिक आहार है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों का निष्कासन (How are toxins eliminated from the body) करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

8. आंवला – Amla

आंवला में विटामिन सी के साथ अच्छी मात्रा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है।

यदि आप इन चीजों को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। अगर आप किसी खास शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

कोर्टिसोल कम करने के लिए ऐसे करें तुलसी और अश्वगंधा का सेवन, जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.