Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं जामुन का रस, मिलेंगे अनोखे फायदे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol: बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना खाने की वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जामुन का रस पीना बहुत फायदेमंद है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में जामुन का रस पीने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में जामुन का जूस पीने के फायदे- Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol in Hindi

जामुन का रस अनेक पोषण तत्वों से भरपूर होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन A, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “जामुन के जूस में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होता है।” नियमित रूप से जामुन का जूस पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना पिएं तेज पत्ते का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कैसे बनाएं जामुन का रस?

जामुन का रस बनाना बहुत ही आसान है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सामग्री

1. जामुन – 250 ग्राम

2. शहद – 2 चम्मच

3. पानी – 1 कप

4. नमक – एक चुटकी

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले, जामुन को अच्छे से धोकर उसकी गुठलियों को हटा दें।

2. अब ब्लेंडर में जामुन, शहद, पानी, और नमक डालें।

3. सबको अच्छे से मिलाएं ताकि स्मूद रहे।

4. मिश्रण को छलन से छानकर एक बर्तन में डालें।

5. तैयार जामुन का रस का आनंद लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

4 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

4 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

4 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version