Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

वेस्टर्न ड्रेस पहन हाथ में पिस्तौल लिए दिखी काजल त्रिपाठी, एक्ट्रेस के राउडी अंदाज ने लूट ली महफिल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
26 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Kajal Tripathi- India TV Hindi

Image Source : X
काजल त्रिपाठी के राउडी अंदाज ने लूट ली महफिल

भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है। तभी तो आए दिन भोजपुरी का कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाता नजर आ रहा है। ऐसे में हाल ही में नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘पिस्टल कान प’ इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में काजल त्रिपाठी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं। काजल त्रिपाठी का ये नया गाना देख भोजपुरी फैंस बावले हो रहे हैं।

कैसा है गाना?

बता दें कि हाल ही में काजल का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘पिस्टल कान प’ है। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो में काजल त्रिपाठी वेस्टर्न ड्रेस पहन हाथ में पिस्तौल लिए राउडी लुक में नजर आ रही हैं और एक्टर अवनीश को धौंस दिखा रही हैं। काजल त्रिपाठी का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। शायद ही फैंस ने इससे पहले काजल त्रिपाठी का ऐसा राउडी अंदाज देखा होगा। तभी तो एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख फैंस बावले होते नजर आ रहे हैं। काजल के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, खासकर एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

काजल के गाने ‘पिया बसेले बंगाल’ को भी मिला फैंस का भरपूर प्यार

 ‘पिस्टल कान प’ गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकी वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। बता दें कि इससे पहले भी काजल का एक होली गीत आया था, जिसका नाम था ‘पिया बसेले बंगाल।’ इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है जबकि काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है।इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति के साथ होली खेलने के लिए बेकरार हैं, लेकिन उसके पति बंगाल में रहकर रोजी रोटी में परेशान हैं, जिससे होली में घर नहीं आ पा रहे हैं। काजल के इस वीडियो साॅन्ग को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

5 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

20 hours ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version