Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

ये 6 संकेत बताते हैं पूरी तरह स्वस्थ है आपकी गट हेल्थ, जानें इनके बारे में

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

How To Improve Gut Health Naturally: पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए आंतों का स्वस्थ होना भी जरूरी है। अगर आपकी आंते ही स्वस्थ नहीं, तो आपको खाना पचाने में परेशानी होगी। इसके कारण आपको मलत्याग करने में भी परेशानी हो सकती है। अगर डाइट में फाइबर और प्रोबायोटिक्स ज्यादा लिए जाए, तो आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। आंतों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स में दही, नारियल पानी, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल है। अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो आपको थकावट और कमजोरी भी रहेगी। ऐसे में पाचन से जुड़ी या भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आंतों के स्वस्थ होने पर भी शरीर में लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरालक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें स्वस्थ आंत के संकेतों (Signs of a Healthy Gut) के बारे में। 

gut health

आंतों के मजबूत होने पर नजर आते हैं ये संकेत- Signs of a Healthy Gut

समय पर भूख लगना- Good Appetite

समय पर भूख लगना भी स्वस्थ आंत का संकेत है। अगर आपको समय पर भूख लगती है और आप ठीक से खा पाते हैं, तो यह अच्छी गट हेल्थ का संकेत होता है। इससे आपका खाना भी ठीक से पचता है और आपका तंत्र भी स्वस्थ रहता है।  

साफ जीभ- Clear Tongue

अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो आपकी जीभ पर सफेद परत जमने लगेगी। लेकिन अगर आपकी जीभ हल्की लाल और साफ है, तो यह स्वस्थ आंत की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आपका खाना ठीक से पच रहा है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ है।

इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 तरीके, डाइजेशन होगा मजबूत 

उत्साह महसूस करना- Enthusiasm

काम करने के बाद थकावट होना आम बात है। लेकिन अगर आप सुबह उठने के बाद उत्साह महसूस कर पाते हैं, तो यह आपके हेल्दी गट हेल्थ का संकेत है। ऐसे में आपको जल्दी थकावट नहीं होती और आप एक्टिव रहते हैं।

साफ डकार आना- Clear Burp

खाना खाते ही साफ डकार आना भी हेल्दी गट हेल्थ का संकेत है। लेकिन अगर आपको कड़वी या खट्टी डकार आती है, तो यह खराब पाचन का कारण हो सकता है। साथ ही, बार-बार डकार आना भी पाचन की समस्याओं का कारण हो सकता है। 

इंद्रियों का ठीक से काम करना- Clear Senses

अगर आपकी इंद्रियां ठीक से काम कर पाती हैं, तो यह आपके हेल्दी गट का संकेत है। ऐसे में किसी भी चीज पर फोकस करने में परेशानी नहीं होती है। साथ ही, आप काम को इच्छा के साथ कर पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गट हेल्थ में सुधार करने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पाचन रहेगा दुरुस्त

एनर्जेटिक रहना- Good Energy

खाना खाते ही नींद न आना भी हेल्दी गट का संकेत होता है। ऐसे में आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और आपको थकावट या कमजोरी महसूस नहीं होती है। 

अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो आपको प्रोबायोटिक्स और फाइबर वाले फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए। 

 

 

 

 



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

5 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

21 hours ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version