• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम

bareillyonline.com by bareillyonline.com
2 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Mohena kumari- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
फैमिली के साथ मोहिना कुमारी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मोहिना कुमारी तो आपको याद ही होंगी। एक्ट्रेस अब भले ही एक्टिंग की दुनिया से गायब है, लेकिन उनका सोशल मीडिया गेम बिल्कुल ऑन पॉइंट चल रहा है। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस के घर गुड न्यूज आ गई है, यानी एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन गई हैं। उनके आंगन में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस की फैमिली कंप्लीट हो गई है। 

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

ग्रैंड अंदाज में हुआ मोहिना का वेलकम

मोहिना कुमारी ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस इस खास मौके पर जब अस्पताल से घर पहुंचीं तो उनका ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी घर में एंट्री हुई, जिसके बाद वो अपने पति, बेटे और सास के साथ मिलकर केक काटती नजर आईं। इस दौरान मोहिना ग्रीन सूट में दिख रही थीं और उनके हाथ में बैंडेड भी लगे हुए थे। एक्ट्रेस के घर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ‘नया अकबर बीरबल’, ‘कुबूल है’, ‘सिलसिला प्यार का’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे टीवी शो में काम करने वाली मोहिना अब अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं और वो अपने पति, बच्चों और ससुरालवालों के साथ ही वक्त गुजारना पसंद करती हैं। 

यहां देखें वीडियो

इन शोज में किया काम

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी मध्य प्रदेश के रीवा की रॉयल फैमिली से तालुक रखती हैं। उन्होंने पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन सुयश रावत से 5 साल पहले शादी की थी। उत्तराखंड कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के सुयश बेटे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उनकी बहू हुईं। शादी के तीन साल बाद एक्ट्रेस बेटे अयांश की मां बनीं और अब उन्होंने बेटी को वेलकम किया है। साल 2012 में ‘डांस इंडिया डांस’ से मोहिना ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शो में वो कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में उन्होंने बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर काम किया। फिर उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और वो टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ में नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ घर-घर में पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगा। यहां से उनके करियर को उड़ान मिली। आखिरी बार शादी से पहले एक्ट्रेस ‘खतरा खतरा खतरा’ नाम के टीवी शो में दिखी थीं।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.