• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

माधुरी दीक्षित का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, ‘धक धक गर्ल’ ने पति संग गाया ये गाना

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
माधुरी दीक्षित का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, ‘धक धक गर्ल’ ने पति संग गाया ये गाना
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Madhuri Dixit with husband Shriram Nene sing Ed Sheeran Perfect- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने

माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनके दो प्यारे बच्चे अरिन नेने और रयान नेने हैं। माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने को कई बार साथ में इवेंट और बी टाउन की पार्टी में स्पॉट किया जा चुका हैं और इसमें कोई शक नहीं की दोनों बहुत ही प्यारे कपल हैं। माधुरी दीक्षित को अपने बेहतरीन डांस के लिए फिल्मों में हमेशा ही एक अलग अटेंशन मिली। वहीं बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति नेने संग एक पॉपुलर इंग्लिश गाना गाते नजर आ रही हैं। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली: सड़क पर सांडों की लड़ाई से चाय की दुकान बर्बाद, वीडियो वायरल

बरेली: संपत्ति विवाद में 80 वर्षीय समेत तीन लोगों को उम्रकैद, दो बरी

SRMS बरेली में टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से शुरू, 400 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पति नेने संग माधुरी दीक्षित ने गाया गाना

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी पत्नी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एड शीरन का एक मोस्ट पॉपुलर गाना गा रही हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित सजी-धजी सूट पहने हुए बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं कुछ ही देर में एक्ट्रेस के पति नेने भी अपनी पत्नी के साथ ये गाना गाते दिखाई देते हैं। कपल हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘Perfect गाना हमेशा हमारे पसंदीदा गानों में से एक है @teddysphotos #EdSheeran का ये सॉन्ग गाने में बहुत मजा आया।’

माधुरी दीक्षित-नेने की एड शीरन से खास बॉन्ड

पिछले महीने, एड शीरन ने 2024 में अपने एशिया और यूरोप टूर के अपने दूसरे कॉन्सर्ट के लिए भारत आए थे। कॉन्सर्ट से पहले, शीरन ने भारत के कई पॉपुलर स्टार के साथ अपना खास समय बिताया था। वहीं एक बी टाउन पार्टी में माधुरी दीक्षित-नेने की एड शीरन के साथ खूब बातचीत करते हुए भी देखा गया। फराह खान ने ‘शेप ऑफ यू’ सिंगर के लिए ये सितारों से सजी पार्टी होस्ट की थी। जहां ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटे रेहान के साथ, आर्यन खान, मलायका अरोड़ा, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हुमा कुरेशी, फरहान अख्तर, अनुषा दांडेकर, अरशद वारसी अपनी पत्नी मारिया के साथ और माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने के साथ मस्ती करते दिखाई दिए थे।

माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट

बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित इन दिनों एक डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी रील्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली: सड़क पर सांडों की लड़ाई से चाय की दुकान बर्बाद, वीडियो वायरल

1 August 2025
edit post

बरेली: संपत्ति विवाद में 80 वर्षीय समेत तीन लोगों को उम्रकैद, दो बरी

1 August 2025
edit post

SRMS बरेली में टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से शुरू, 400 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

1 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.