• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

कौन हैं ‘श्रीकांत’? राजकुमार राव की नई फिल्म की पहली झलक से उठा पर्दा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
कौन हैं ‘श्रीकांत’? राजकुमार राव की नई फिल्म की पहली झलक से उठा पर्दा
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Srikanth- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
राजकुमार राव।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग से लगातार लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। एक्टर लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर थे, लेकिन अब उन्होंने दमदार वापसी की तैयारी कर ली है। राजकुमार राव भी अब बायोपिक के साथ आ रहे हैं, जिसमें वो एक इंस्पायरिंग रियल लाइफ कहानी दिखाएंगे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘श्रीकांत’ है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ सालों बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक के साथ ही बता दिया है कि फिल्म सिनेमाघरों में कब आ रही है। 

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

सामने आई पहली झलक

राजकुमार राव ने फिल्म ‘श्रीकांत’ से अपने करिदार की झलक दिखाते हुए फिल्म के ऐलान के साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। उन्हेंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक यात्रा जो आपको अपनी आंखें खोलने के लिए प्रेरित करेगी! आप सबका नजरिया बदलने आ रहे हैं श्रीकांत। 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ सामने आए वीडियो में राजकुमार राव एक ब्लांइड इंसान की भूमिका में दिख रहे हैं, जो फिनिश लाइन की ओर मुस्कुराते हुए दौड़ रहा है। फिल्म का टाइटल भी एंग्रेजी के साथ ही ब्रेल लिपी में लिखा हुआ है। 

यहां देखें वीडियो 

कौन हैं श्रीकांत बोला

10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘श्रीकांत’, श्रीकांत बोला की कहानी दिखाएगी और राजकुमार राव उन्हीं के किरदार में ढले नजर आएंगे। श्रीकांत बोला ने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। श्रीकांत मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजमेंट साइन्स में पहले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्टूडेंट बने। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के सीतापुरम में श्रीकांत का साल 1991 में जन्म हुआ। जन्म से ही वो दिव्यांग थे। श्रीकांत का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। 10वीं के बाद उन्हें 12वीं साइंस साइड से पढ़नी थी, जिसकी इजाजत नहीं मिल रही थी। इसके लिए उन्होंने एक केस फाइल किया। 6 महीने केस चलने के बाद उन्हें इजाजत मिल ही गई। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया। 

राजकुमार राव संग 22 साल बाद पर्दे पर दिखेंगी ये हसीना

बता दें, पहले इस फिल्म का नाम ‘श्रीकांत’ नहीं सिर्फ ‘श्री’ था। ये फिल्म 15 सितंबर 2023 को ही रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज जेट बदल दी गई। फिल्म में राजकुमार राव के साथ सुपरस्टार सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका लीड रोल में हैं। वो 22 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म ‘लिटिल जॉन’ में देखा था। वहीं राज कुमार राव फिल्म ‘भीड़’ और वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब’ में नजर आए थे

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.