Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

एक्‍सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 सप्‍लीमेंट्स, जानें फायदे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
29 February 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Supplement For Muscle Recovery: एक्‍सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी क्‍यों जरूरी है? (Why Muscle Recovery is Necessary After Exercise) एक्‍सरसाइज के दौरान मांसपेशियों को तनाव और दबाव का सामना करना पड़ता है इसल‍िए मांसपेशियों को रिपेयर की जरूरत होती है। एक्‍सरसाइज के बाद शारीरिक श्रम के कारण एनर्जी की खपत होती है। इसके बाद, शरीर को उचित पोषण और आराम की जरूरत होती है ताकि वह अपनी एनर्जी को फ‍िर से बना सके। मसल्‍स र‍िकवरी के कारण शारीर‍िक थकान को कम क‍िया जा सकता है। मसल्‍स र‍िकवरी से मांसपेश‍ियों की स्‍थ‍िरता बढ़ती है। इस लेख में हम जानेंगे मसल्‍स र‍िकवरी के ल‍िए 5 फायदेमंद सप्‍लीमेंट्स के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

supplement for muscle recovery

1. ओमेगा-3 फैटी एस‍िड सप्‍लीमेंट- Omega 3 Fatty Acid Supplement  

मांसपेशियों की रिकवरी में ओमेगा सप्लीमेंट फायदेमंद हो सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स में मौजूद एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के कारण इन्फ्लामेशन को कम करने में मदद म‍िलती है और मांसपेशियों की रिकवरी हो पाती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे कि डोकोसाहेक्सानोइक एसिड (DHA) और ईपीका एसिड (EPA) दो अहम तत्व हैं जो शरीर की कई प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2. व‍िटाम‍िन-सी सप्‍लीमेंट- Vitamin C Supplement   

विटामिन सी एक प्रमुख एंटीऑक्सिडेंट है। यह फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव को कम करता है। यह इंजरी की रोकथाम में मदद कर सकता है और मांसपेशियों के जल्दी ठीक होने का बढ़ावा देता है। विटामिन सी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है, जो  एक्‍सरसाइज या शारीरिक गतिविधियों के बाद होता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 सप्लीमेंट्स, डॉक्टर से जानें इनसे मिलने वाले फायदे और जरूरी बातें

3. व‍िटाम‍िन-डी सप्‍लीमेंट- Vitamin D Supplement  

कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने में व‍िटाम‍िन डी फायदेमंद माना जाता है। यह मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है  क्योंकि कैल्शियम मांसपेशियों को मजबूती देता है। विटामिन डी के सही स्तर को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, यूवी रेज का संपर्क और सप्लीमेंट्स का इस्‍तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने विटामिन डी स्तर की जांच चाहते हैं, तो अपने चिकित्सक से सलाह लें।

4. प्रोटीन सप्‍लीमेंट- Protein Supplement  

प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों को मजबूत और स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन शारीर को एनर्जी की आपूर्ति करता है जो एक्‍सरसाइज में खोई होती हैं। प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों की वृद्धि और विकास में मदद करता है। 

5. मैग्नीशियम सप्‍लीमेंट- Magnesium Supplement  

मैग्नीशियम एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्‍व है, जो चोट और दर्द को कम करने में मदद करता है और मांसपेशियों की रिकवरी को बढ़ावा देता है। मैग्नीशियम मांसपेशियों को अधिक रिलैक्स करने में मदद करता है। लेक‍िन क‍िसी भी सप्‍लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।        

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

4 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version