Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

‘आरआरआर’ समेत ये हैं राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिसने बनाया उन्हें सुपरस्टार

bareillyonline.com by bareillyonline.com
27 March 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Ram Charan- India TV Hindi

Image Source : X
राम चरण बर्थडे स्पेशल

साउथ सुपरस्टार राम चरण का आज जन्मदिन है। वह आज 27 मार्च को 39 साल के हो चुके हैं। राम चरण आज भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम है। ऑस्कर तक पहुंचने वाले राम चरण अपने आप को टॉप पर बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में करते हैं। जिसमें ‘आरआरआर’ से लेकर ‘मगधीरा’, ‘येवादु’,  ‘रंगस्थलम’ जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बेस्ट साउथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको उनका जबरदस्त एक्शन से लेकर रोमांस तक देखने को मिलेगा।  

‘आरआरआर’ (2022)

राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को कई अवार्ड मिले थे। इस फिल्म में राम चरण के अलावा आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन भी नजर आए थे। हालांकि आरआरआर से सबसे ज्यादा तारीफ अभिनेता राम चरण ने बटोरी। समीक्षकों से लेकर फैंस तक ने उनकी परफॉर्मेंस को बेस्ट बताया और कहा कि ये उनके करियर की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस थी। फैंस और समीक्षकों को इस फिल्म में राम चरण की ऐक्टिंग जबरदस्त लगी थी।

‘रंगस्थलम’ (2018)

‘रंगस्थलम’  फिल्म में रामचरण के साथ खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थीं। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार जगपति बाबू ने अदा कियाथा। यह फिल्म एक गांव में रहने वाले दो भाइयों की है, जो भ्रष्ट सिस्टम के शिकार होते हैं। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर तड़का है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फैंस को ये फिल्म भी काफी पसंद आई थी। 

‘ध्रुव’  (2016)

राम चरण की फिल्म ‘ध्रुव’ भी एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, जिसका निर्देशक साउथ की सुरेंदर रेड्डी ने किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। रामचरण ने इस फिल्म में एक आईपीएस आधिकारी ध्रुव का किरदार निभाया है। जो अपराध के एक मजबूत नेटवर्क को ख़त्म करने की जद्दोजहद में लगा रहता है।

‘येवादु 2’ (2014) 

कृष्णा वामसी निर्देशक साउथ सुपरहिट फिल्म ‘येवादु 2’ (2014) एक रोमांस और ड्रामा से भरपूर मूवी है। इस फिल्म में रामचरण के साथ खूबसूरत अभिनेत्री काजल अग्रवाल और प्रकाश राज भी हैं। राम चरण की ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

‘गोविन्दुडु एंडरिवडेले’ (2014)

राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर ‘गोविन्दुडु एंडरिवडेले’ भी काफी एंटरटेनर फिल्म है। साल 2014 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी।  

‘नायक’ (2013)

साल 2013 में आई ‘नायक’ साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ काजल अग्रवाल और अमाला पॉल भी नजर आए थे। ये एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

2 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

4 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version